UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के कई नए जनपदों में शुरू हुई आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी सहायिका के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। कई जिलों में पहले से ही भर्ती के लिए आवेदन जारी थे वहीं कई नए जिलों में भी इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी महिला अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं हैं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे इसमें शामिल होने के लिए जिले के अनुसार निर्धारित तिथि के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर/ सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जिले के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट एवं पदों की संख्या

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
महराजगंज- 164 1 सितंबर 2026 महराजगंज- 141 1 सितंबर 2026
इटावा- 110  30 अगस्त 2026 अंबेडकर नगर- 105 24 अगस्त 2026
सोनभद्र- 201  26 अगस्त 2026 फर्रुखाबाद- 140 19 अगस्त 2026
बरेली- 174  25 अगस्त 2026 हापुड़- 197 18 अगस्त 2026
अंबेडकर नगर- 2  24 अगस्त 2026 एटा- 130 17 अगस्त 2026
संतकबीर नगर- 192  20 अगस्त 2026 सीतापुर- 306 16 अगस्त 2026
कुशीनगर- 245 19 अगस्त 2026
एटा- 133  17 अगस्त 2026
हापुड़- 120 18 अगस्त 2026
सीतापुर- 365 16 अगस्त 2026
फिरोजाबाद- 101 13 अगस्त 2026

घर बैठे मोबाइल से कर सकती हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे मोबाइल से आवेदन कर सकती हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को कोई भी फीस जमा नहीं करनी होगी। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकती हैं।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।



Leave a Comment