Up Big News:मायावती का मास्टर प्लान, 62 हजार सरकारी नौकरियां मिलेंगी, नर्स सोती रही Icu में थमी मरीज की सांस – Up Big News: Mayawati’s Master Plan, 62 Thousand Government Jobs Will Be Available, Nurse Kept Sleeping, Patie


सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।


क्रब खोदकर निकाली गई लाश।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अंबेडकरनगर में 11 दिन कब्र खोद कर निकाली महिला का लाश

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी की 13 जुलाई को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को कब्र खोद कर शव निकाला गया। इस बीच महिला के पति रामसुभावन ने घटना के विरोध में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। आनन-फानन रामसुभावन को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर


शिक्षक भर्ती।
– फोटो : अमर उजाला।

यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। चुनावी वर्ष में दोनों आयोगों का लक्ष्य अप्रैल-दिसंबर 2026 के बीच एक लाख पदों पर भर्ती पूरी करना है।

शिक्षा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की तैयारी है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर


जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज संवाद
– फोटो : amar ujala

सोती रही नर्स, आईसीयू में थम गईं मरीज की सांसें

यूपी के अयोध्या में हासापुर स्थित झुनझुनवाला हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती एक मरीज की आधी रात को सांसें थम गईं। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सोती रही और उसे भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब 4:00 बजे मरीज के कोई हरकत ना करने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। पढ़ें पूरी खबर


मायावती लोगों का अभिनंदन करती हुईं
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मायावती का मास्टर प्लान, बसपा की रैली में टिकट के दावेदार दिखाएंगे दम

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर महारैली आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया है। संभावित उम्मीदवारों को अधिक से अधिक समर्थकों के साथ रैली में पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भीड़ जुटाने वाले दावेदारों के टिकट पर अंतिम फैसला हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर


शराब तस्कर से बातचीत करता आरपीएफ जवान
– फोटो : अमर उजाला

ट्रेनों की फॉल्स सीलिंग में छिपाकर बिहार ले जाते हैं शराब

बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर दिन ट्रेनों के जरिये 300 से ज्यादा पेटी शराब बिहार पहुंचाई जा रही है। बृहस्पतिवार को हमारी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में ट्रेनों से शराब तस्करी के खेल का खुलासा हुआ। एक महिला तस्कर ने दावा किया कि बिहार तक शराब की खेप पहुंचाने का नेटवर्क पुलिस और कुछ कोच अटेंडेंट की मिलीभगत से चल रहा है।

कुछ गोदाम संचालक और कारोबारी फोन पर ऑर्डर लेकर शराब उपलब्ध कराते हैं। बिहार में यही शराब डेढ़ से दो गुना कीमत पर बेची जाती है। शराब की खेप के आधार पर संबंधित थानों को हर महीने 10 से 30 हजार रुपये पहुंचाए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर


मंत्री आवास घेरने पहुंचे अभ्यर्थी
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मंत्री आवास घेरने पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस टांग ले गई, 6800 सीटों पर नियुक्ति की मांग

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और घेराव का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर



Leave a Comment