UP Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का कहर, हापुड़ से लखनऊ तक विरोध प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश इस वक्त भीषण गर्मी और गंभीर बिजली संकट की चपेट में है, जिससे पूरे राज्य में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसमान से आग बरस रही है और कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इस प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों के आक्रोश को बढ़ा दिया है. हापुड़ और लखनऊ जैसे शहरों में बिजली कटौती के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. हापुड़ में तो एक पुलिस अधिकारी को जनता को यह कहते हुए देखा गया कि अगर वे सड़कों से नहीं हटे तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. देखें वीडियो…


Leave a Comment