UP Police SI Salary: रिजल्ट के बाद कैसे होती है यूपी पुलिस दारोगा की जॉइनिंग, इतनी है In-Hand मंथली सैलरी – up police si joining process after final result know responsibilities and monthly salary details


UP Police SI Job Profile: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। अब कैंडिडेट्स की जॉइनिंग का प्रोसेस शुरू होगा। इससे पहले कैरेक्टर वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

up police up si job
यूपी एस आई भर्ती , (फोटो क्रेडिट- x.com/Uppolice)
UP Police SI Joining & Monthly Salary: यूपी पुलिस की वर्दी पहनना हजारों युवाओं का सपना है। वहीं जब बात सब इंस्पेक्टर यानी पुलिस में दारोगा की नौकरी की आती है, तो इस पद को सम्मान, प्रतिष्ठा, पावर और वेतन सभी लिहाज से बेहतरीन माना जाता रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर की 4543 वाली भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। जिनके भी नाम मेरिट लिस्ट में हैं, वो कैंडिडेट्स सब इंस्पेक्टर की सरकारी नौकरी के लिए सेलेक्ट हो गए हैं। ऐसे में कई कैंडिडेट्स के मन में जॉइनिंग और सैलरी को लेकर तरह-तरह सवाल आ रहे होंगे।

यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा? जॉइनिंग कैसे होगी? अभी कौन से प्रोसेस बाकी हैं? यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी मिलेगी? इस आर्टिकल में आपको सभी प्रमुख बातें बताने का प्रयास किया गया है।

यूपी पुलिस में दरोगा की नौकरी

यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की पोस्ट युवा और आम जनता के बीच काफी प्रभावशाली और लोकप्रिय मानी जाती है। जो युवा पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, दरोगा की नौकरी में उन्हें सम्मान, अच्छा पद, बढ़िया सैलरी और लोगों की सेवा करने की भावना जैसे सभी गुण नजर आते है। सब इंस्पेक्टर यह केवल एक पद नहीं है बल्कि एक तरह की जिम्मेदारी है। जो इस नौकरी के साथ अभ्यर्थियों को विरासत में मिलती है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर को पुलिस व्यवस्था की रीढ़ भी माना जाता है। क्योंकि थाने में आने वाले मामलों में अपराधियों के खिलाफ यही कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

युपी पुलिस SI की जॉइनिंग कैसे होगी?

फाइनल रिजल्ट से पहले कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा जैसे चरणों से गुजर चुके होते हैं। सभी स्टेज क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स जिन्होंने रिटन एग्जाम में भी हाई स्कोर किया है, उनके नाम ही अंतिम चयन पीडीएफ में आते हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद से लेकर पोस्टिंग तक कुछ और स्टेज भी बीच में होते हैं, जिनमें सफल होना जरूरी है।

  • चरित्र सत्यापन: अभ्यर्थियों के पते और पुलिस रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन स्थानीय पुलिस के जरिए किया जाता है। इसके जरिए यह पु्ष्टि की जाती है कि कैंडिडेट के खिलाफ कोई आपराधिक मामला है या नहीं। साथ में अभ्यर्थी ने आवेदन पत्र में सही जानकारी उपलब्ध करवाई है या नहीं। अगर कोई जानकारी भर्ती बोर्ड से छिपाई जाती है, तो यह नियुक्ति को प्रभावित कर सकता है।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन: कैंडिडेट्स की शारीरिक फिटनेट जांचने के लिए मेडिकल एग्जामिनेशन भी करवाया जाता है। मेडिकल टेस्ट में अभ्यर्थी के आंख, नाक, कान, हाईट सभी की जांच होती है।
  • जॉइनिंग लेटर: कैरेक्टर और मेडिकली फिट होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र भर्ती बोर्ड द्वारा उनके घर भेजा जाता है। जिसमें उनकी रिपोर्टिंग की तारीख से लेकर जगह तक की सभी जानकारी दी जाती है।
  • रिपोर्टिंग: जॉइनिंग लेटर मे बताई हुई तारीख और जगह पर अभ्यर्थी को रिपोर्ट करना होता है। इसके बाद आगे ट्रेनिंग का प्रोसेस चलता है।
  • ट्रेनिंग: नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाता है। यहां उन्हें अच्छे अफसर के लिए सभी जरूरी गुण सिखाए जाते हैं। जिसमें कानूनी, पुलिय नियम, हथियार, फिजिकल, ड्रिल, साइबर अपराध, जनता से बातचीत जैसी कौशल शामिल होते हैं।
  • पोस्टिंग: सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स की जॉइनिंग पुलिस डिपार्टमेंट में होती है। इन्हें थाने में किसी पुलिस यूनिट में नियुक्त किया जाता है। यह पूरी तरह पुलिस विभाग की जरूरत, रिक्त पद आदि पर निर्भर करेगा।

यूपी पुलिस दरोगा को सैलरी कितनी मिलेगी?

यूपी पुलिस में दारोगा का पद सैलरी के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। 2025 वाली भर्ती के विज्ञापन के अनुसार यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर को वेतनमान पे-बैण्ड ₹9300-₹34800 और 4200 ग्रेड पे के आधार पर मासिक वेतन मिलता है। यह पद मैट्रिक्स लेवल-06 में रखा गया है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि यूपी सब इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी ₹35,400 से शुरू है। बेसिक सैलरी में डीए, एचआरए, मेडिकल और अन्य तरह के पुलिस भत्ते भी जुड़ते हैं। यह जगह के मुताबिक अलर-अलग हो सकते हैं। इन्हें मिलाकर दारोगा की इन हैंड सैलरी ₹45000-₹55,000 या इससे ज्यादा भी हो सकती है।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें