UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में निकली गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती, 1100+ पदों पर आवेदन शुरू, ₹25 में भरें फॉर्म – upsssc recruitment 2026 online application begins for ganna paryavekshak 1182 post check eligibility age salary details


Up govt jobs 2026 apply online: यूपी में एक और भर्ती की घोषणा हो गई है। गन्ना पर्यवेक्षक के 1100 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पीईटी-2025 के जरिए चुना जाएगा।

ganna paryavekshak bharti 2026
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 फॉर्म, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपीएसएसएससी ने एक और नई भर्ती के आवेदन ने शुरू कर दिए हैं। गन्ना पर्यवेक्षक के 1100 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एप्लिकेशन की विंडो भी खुल चुकी है। ऐसे में अब 7 जुलाई से इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

गन्ना पर्यवेक्षक की यह भर्ती गन्ना अधिष्ठान एंव चीनी अधिष्ठान विभाग के लिए होगी। जिसमें 1182 स्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 182 पोस्ट विशेष चयन वाले हैं। यह भर्ती भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी-2025 के जरिए की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को इसी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

UP गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान (Agriculture Science) में ग्रेजुएशन (B.Sc) की डिग्री हासिल की हो। साथ में कंप्यूटर संचालन में DOEACC सोसायटी से CCC सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो।
  • पीईटी-2025 स्कोरकार्ड: अभ्यर्थी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025 ) में भाग लिया हो और इस एग्जाम का स्कोरकार्ड भी मौजूद होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या इससे कम या निगेटिव में हैं, वो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।
  • आयुसीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 40 वर्ष तक का ना हुआ हो। हालांकि जो अभ्यर्थी एससी/एसटी/ओबीसी रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें ऊपरी ऊम्र में नियमानुसार छूट देने का भी नियम है।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती की जरूरी जानकारी

आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद गन्ना पर्यवेक्षक
पदों की संख्या 1182
नियुक्ति स्थायी
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in
आवेदन शुरू 7 जुलाई 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2026
सैलरी लेवल-04, वेतनमान कम से कम ₹25500-₹81100/- अधिकतम
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन UPSSSC Ganna Paryavekshak Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक UPSSSC Ganna Paryavekshak Vacancy 2026 Apply Online
एप्लिकेशन फीस सभी कैटेगिरी के लिए 25 रुपये

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया

यूपी पीईटी 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा के जरिए ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। परीक्षा में एक क्वेश्चन पेपर होगा, जिसमें 100 सवाल आएंगे। प्रति प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। मुख्य लिखित परीक्षा के विषय में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी पादप प्रजनन व क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एंव जल प्रबंधन, कृषि अर्थशास्त्र एंव योजनाएं, पशुपालन एंव दुग्ध विज्ञान, कंपयूटर, उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्न होंगे।

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में जो भी अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, वो नीचे बताई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको Live Advertisement Segment के अंदर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन देखने का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो डिटेल्स देख सकते हैं।
  • अब आपको Applicant Login में अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपके मोबाइल नंबर/ईमेल पर OTP भी भेजा जाएगा।
  • लॉगइन करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता-का नाम, मूल निवास, श्रेणी, जन्मतिथि,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी ध्यान से भरें।
  • अब शैक्षिक योग्यता वाले कॉलम में आपको Yes/No का ऑप्शन टिक करना होगा।
  • इसके बाद अपने बोर्ड/यूनिवर्सिटी का नाम, पास करने का साल, रोल नंबर, कंप्यूटर सर्टिफिकेट आदि की जानकारी भरें।
  • जानकारी वाले सभी कॉलम भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड वाला सेक्शन आएगा।
  • इसमें आपकी पीईटी-2025 वाली फोटो अपने आप नजर आएगी। इसमें बदलाव नहीं करना है।
  • अब डेक्लेरेशन भरें और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें। इसके लिए एप्लिकेंट फीस डिपोजिट में आपको पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा।

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का फॉर्म अनलाइन भरने के लिए जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 25 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें