UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली 800+ पदों पर नई भर्ती, दिल्ली में मिलेगी परमानेंट नौकरी, आवेदन शुरू – upsc recruitment 2026 for principal and vice principal 828 permanent post in delhi know eligibility salary details


Permanant Govt Job in Delhi: दिल्ली के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की परमानेंट जॉब निकली हैं। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा upsconline.nic.in पर आवेदन लिए जा रहे हैं।

upsc principal jobs 2026 istock
यूपीएससी की भर्ती, (फोटो क्रेडिट- Istock+ upsc logo-upsconline.nic.in)
UPSC Recruitment 2026: टीचिंग लाइन में अच्छा अनुभव है, तो आप दिल्ली में प्रिंसिपल की नौकरी ले सकते हैं, वो भी परमानेंट। आपने बिल्कुल सही पढ़ा.. हाल ही में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद भरने के लिए नई रिक्रूटमेंट आई है। 800 से ज्यादा पदों पर यह भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित की गई है। आवेदन भी आयोग ने अपने ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर शुरू कर दिए हैं। अगर आप योग्य हैं, तो अप्लाई कर सकते हैं।

यूपीएससी ने वैकेंसी नंबर 26075101725 प्रिंसपल और वैकेंसी नंबर 26075102725 के जरिए वाइस प्रिंसिपल की भर्ती के आवेदन मांगे हैं। अगर आप एज लिमिट को लेकर चिंतिंत हो रहे हैं तो इसको लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। प्रिंसिपल के लिए जनरल वालों की उम्र 50 वर्ष रखी गई है। वहीं वाइस प्रिंसिपल के लिए 35 साल वाले योग्य रहेंगे। योग्यता, सैलरी, सेलेक्शन प्रोसेस की डिटेल्स नीचे विस्तार से बताई गई हैं।

यूपीएससी प्रिंसिपल भर्ती के लिए योग्यता

दिल्ली शिक्षा विभाग के स्कूलों में प्रिंसिपल बनने के लिए उम्र- शैक्षिक योग्यता और अनुभव संबंधित ये योग्यताएं होनी चाहिए।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री।
  • मान्यता प्राप्त हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्कूल/ इंटरमीडिएट कॉलेज में बतौर वाइस प्रिंसिंपल या पीजीटी/टीजीटी टीचर के रूप में 10 साल की सेवा दी हो।
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 50 वर्ष, ओबीसी के लिए 53 वर्ष और एससी/एसटी अभ्यर्थी 55 साल तक योग्य हैं। पीडब्ल्यूबीडी आवेदक को उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी जा सकती है लेकिन अधिकतम उम्र सीमा 56 साल के अधीन रहेगी।

UPSC वाइस प्रिंसिपल के लिए क्वालिफिकेशन

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री हासिल की हो।
  • मास्टर्स की डिग्री भी पूरी कर चुके हों।
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पद 2 साल या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद 3 साल का अनुभव रखते हों।
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 और एससी/एसटी को 40 वर्ष उम्र सीमा तय की गई है।
  • पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट नियमानुसार मिलेगी। (अधिकतम उम्र 56 वर्ष तक)

UPSC प्रिंसपल भर्ती की जरूरी जानकारी

भर्ती प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिंपल भर्ती 2026
आयोग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद 828 (प्रिसिंपल- 124, वाइस प्रिंसिपल- 704)
वेबसाइट upsconline.nic.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
योग्यता ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुशन के साथ अनुभव
सैलरी प्रिंसिपल पोस्ट पर 7वें वेतन आयोग के मुताबिक लेवल 12 और वाइस प्रिंसिपल को लेवल 10 आधार पर सैलरी मिलेगी।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​UPSC Principal Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक UPSC Principal Vacancy 2026 Apply Online

सेलेक्शन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया के पहले स्टेज में पेन और पेपर मोड में कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) लिया जाएगा। जिसके जरिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार भी आयोग द्वारा ही लिए जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के प्रिंट आउट के साथ अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होना होगा। यह 100 नंबर का होगा। जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://upsconline.nic.in/ora/ पर जाकर अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके लिए पहले बेसिक जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो New Registration पर जाकर पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी।
  • फिर लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • अब संबंधित वैकेंसी नंबर के सामने आपको Apply online का लिंक मिलेगा।
  • इसपर जाकर अपनी बाकी की जानकारियां जैसे- जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • सभी कॉलम भरने के बाद आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, डिग्री, मार्कसीट आदि सही साइज में अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें।

एप्लिकेशन फॉर्म की जरूरत आगे आपको रिक्रूटमेंट प्रोसेस के दौरान पड़ेगी। इसीलिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें