UPSSSC Lower PCS 2026: इन 6 चीजों पर करें ज्यादा फोकस, एक्सपर्ट ने बताया लोअर-पीसीएस में कैसे बढ़ेंगे मार्क्स – upsssc lower pcs exam 2026 important subject for good marks know expert tips strategy for sarkari exam


UP Lower PCS Preparation: यूपी लोअर पीसीएस की परीक्षा इसी महीने है। इस समय केवल उन चीजों को फोकस करें जिनसे सवाल ज्यादा आने के चांस हैं। पेपर में निगेटिव मार्किंग भी है, तो हर सवाल का उत्तर सोच समझकर देना होगा।

upsssc pcs exam 2026 tips
यूपी पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
UPSSSC Lower PCS Exam 2026 Tips : उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारी बनने का सपना है और पीसीएस वाली भर्ती में अप्लाई भी किया है तो आपके लिए आने वाला हर दिन महत्वपूर्ण है। 2500 से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी यह पेपर देंगे, उनके लिए अभी तैयारी की सही रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है। क्योंकि सिर्फ यही एग्जाम तय करेगा कि आपको यह सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं। ऐसे में अभी की थोड़ी सी लापरवाही पेपर में आपके नंबर घटा सकती है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अधिशासी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, मण्डी पर्यवेक्षक समेत कई अन्य ऑफिसर लेवल पोस्ट भरी जाएंगे। पीईटी-2025 के जरिए कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेंस के बाद कोई इंटरव्यू भी नही है। इसीलिए पूरी मेहनत आपको पेपर में भी दिखानी होगी।

यूपी-लोअर पीसीएस का पेपर कैसे होगा?

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। हर सवाल का 1 अंक होगा। जबकि गलत उत्तर के लिए 25 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए ही आपको हर सवाल का जवाब देना होगा। इसके अलावा पेपर पैटर्न जाननाभी जरूरी है।

UP Lower pcs Exam pattern 2026

परीक्षा के वेटेज को देखें तो सभी विषयों में से सबसे ज्यादा सवाल कंप्यूटर और यूपी जीके वाले सेक्शन से आएंगे। यानी इन्हीं सेक्शन में ज्यादा मार्क्स हासिल करने होंगे। एक्सपर्ट ने जिन 6 सब्जेक्ट का जिक्र किया, उनमें भी ये दोनों शामिल हैं।

यूपी-लोअर पीसीएस के लिए कैसे पढ़ें?

‘अभिज्ञान विद्यापीठ’ कोचिंग के एक्सपर्ट टीचर और सीईओ आर.एस कौशिक का कहना है कि लोअर-पीसीएस परीक्षा के लिए अब अभ्यर्थी नई-नई किताबें और नए टॉपिक्स पढ़ने की बजाय अपनी अब-तक की तैयारी को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। परीक्षा से ठीक पहले आत्मविश्वास बनाए रखना और सही टाइम मैनेजमेंट सफलता पाने की दिशा में सही कदम होगा। कैंडिडेट्स अंतिम दिनों यानी अभी के दिनों में 6 जरूरी सब्जेक्ट पर ध्यान दें। इसमें उत्तर प्रदेश विशेष, पर्यावरण, कंप्यूटर, डेटा इंटरप्रिटेशन (DI), सामान्य हिंदी और साइंस-टेक्नोलॉजी शामिल है।

  • उत्तर प्रदेश विशेष में क्या पढ़ें: यूपी जीके में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, रोजगार, संस्थान, नदियां, कृषि, संस्कृति, एंव समसामयिक घटनाओं का रिवीजन करें।
  • पर्यावरण: पर्यावरण से भी पेपर में सवाल आते हैं। इसके लिए पारिस्थितिकी , जैव विविधता, प्रदूषण, जलवायु, परिवर्तन और पर्यावरण जैसे मुद्दों को अच्छे से पढ़ लें।
  • कंप्यूटर: कंप्यूटर में मूलभूत अवधारणाओं और महत्वपूर्ण तथ्यों का रिवीजन करें। खासकर फुल फॉर्म और शॉर्ट ट्रिक्स को याद कर लें। इसके अलावा इतिहास, आईपी एड्रेस, ईमेल, टेबलेट, मोबाइल, वर्ड, एक्सल जैसे टॉपिक्स को भी कवर करें।
  • डीआई (DI): डीआई से जुड़े सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे। ऐसे में नंबर बढ़ाने में यह अहम रोल प्ले करेगा। आप इसे शॉर्ट ट्रिक्स की मदद से तेजी से सॉल्व करने की खूब प्रैक्टिस करें।
  • सामान्य हिंदी और साइंस: हिंदी में व्याकरण, मुहावरे, शब्द रचना, शब्द युग्म, पर्यायवाची, भिन्नार्थक शब्द, लिंग, वचन, पुरुष आदि टॉपिक्स को मजबूत करें। वहीं साइंस में दैनिक जीवन से जुड़ी साइंस, महत्वपूर्ण वैज्ञानित उपलब्धि और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा।

इस समय घबराहट को छोड़कर रिवीजन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। जो पढ़ चुके हैं, उसका बार-बार रिवीजन करें। परीक्षा में हर सवाल का जवाब सोच-समझकर दें।

आर.एस कौशिक, CEO, अभिज्ञान विद्यापीठ, अलीगढ़

परीक्षा से पहले एग्जाम आयोग अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप भी जल्द ही जारी करने वाला है। इसके जरिए आप चेक कर पाएंगे कि आपका पेपर कौन से शहर में होगा। इसके बाद एग्जाम से 4-5 दिन प्रवेश पत्र जारी होंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें