UPSSSC PET 2026: यूपी में सरकारी नौकरी लेनी है? आ गया पीईटी का नया नोटिफिकेशन, देखें फॉर्म डेट – upsssc pet 2026 notification out 10th pass can apply from 3 august check fees age limit exam pattern details


UPSSSC PET 2026 Form: यूपीएसएसएससी की भर्तियों के लिए पीईटी 2026 का नोटिफिकेशन आ गया है। यूपी में अगर गवर्नमेंट जॉब लेनी है, तो इस परीक्षा का फॉर्म जरूर भरना चाहिए।

up pet 2026 notification
यूपी पीईटी 2026 फॉर्म, (फोटो क्रेडिट- UPSSSC pet Notification 2026)
UPSSSC PET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग )UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) का विज्ञापन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन पोर्टल खुलने के बाद अभ्यर्थी इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यूपीएसएससी की इस परीक्षा को देने के बाद कैंडिडेट्स को आयोग द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों में बैठने का मौका मिलता है।

अगर आपने गौर किया हो तो यूपीएसएसएसी ने पिछले महीनों में जितनी भी सरकारी भर्तियां निकाली हैं, उनमें पीईटी 2025 की स्कोरकार्ड होना अनिवार्य था। अभ्यर्थी अगर पद की एजुकेशनल क्राइटेरिया पूरा करता है लेकिन पीईटी का स्कोर नहीं है, तो उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म भरने का अवसर भी नहीं मिलता। ऐसे में अच्छी तैयारी के वाबजूद कई बड़े मौके से कैंडिडेट्स चूक जाते हैं। अब आयोग आने वाली भर्तियों के लिए पीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन 3 अगस्त से शुरू करने वाला है।

यूपी पीईटी 2026 परीक्षा कौन दे सकता है?

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष पढ़ाई की हो। अगर आपने इससे ज्यादा पढ़े-लिखें हैं, तो आवेदन के दौरान इसकी जानकारी भी दे सकते हैं।
  • अभ्यर्थी की उम्र 1 कम से कम से 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 1 जिलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र में आरक्षित और विशेष वर्गों को छूट भी मिलेगी।

UPSSSC PET 2026: जरूरी तारीखें

परीक्षा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test 2026)
विज्ञापन जारी होने की तारीख 1 अगस्त 2026
आवेदन कब से शुरू होंगे 3 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क और फॉर्म में संशोधन करने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2026
पीईटी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन UPSSSC PET 2026 Official Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक UPSSSC PET 2026 Apply Online (3 अगस्त से लिंक ओपन होगा)

स्कोरकार्ड कब तक वैलिड होगा?

पीईटी परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। एग्जाम में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय, आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एंव लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंक गणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एंव तर्कशक्ति
सामयिकी, सामान्य जागरुकता, अपठित हिन्दी गद्यांश, ग्राफ, तालिका से प्रश्न आएंगे। 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। इस परीक्षा का स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वैलिड रहेगा। जिसका इस्तेमाल आप आयोग की भर्तियों के लिए कर सकेंगे।

यूपी पीईटी में कैसे अप्लाई करें?

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होगी। इसके लिए आप यहां बताया तरीका भी फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अगर आप नए हैं, तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। जिन अभ्यर्थियों से यह प्रोसेस पूरा कर लिया है, वो सीधे मोबाइल नंबर वेरिफाई करके लॉगइन कर सकते हैं।
  • इसके बाद पीईटी 2026 के टैब पर जाकर 10वीं, 12वीं, कैटेगिरी, उम्र, पता, सर्टिफिकेट्स की जानकारी भरनी होगी।
  • अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद सबसे नीचे डेक्लेरेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने 11 अकों का रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप के साथ आ जाएगा।
  • फॉर्म में अपनी चुनी हुई कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

फॉर्म भरने की फीस कितनी लगेगी?

पीईटी 2026 के लिए आयोग ने कैटेगिरी वाइज एप्लिकेशन फीस तय की गई है।

  • जनरल- ₹185
  • ओबीसी- ₹185
  • अनुसूचित जाति-₹95
  • अनुसूचित जनजाति- ₹95
  • दिव्यांगजन- ₹25

अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आप उसमें सुधार भी कर सकते हैं। इसके लिए 8 सितंबर 2026 तक करेक्शन का ऑप्शन रहेगा। लेकिन इसके बाद किसी तरह की करेक्शन नहीं की जा सकेगी। इसीलिए फॉर्म को ध्यान से फिल करें।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें