UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में 1200+ पदों पर निकली नई भर्ती, पशुधन प्रसार अधिकारी का नोटिफिकेशन जारी – upsssc livestock extension officer recruitment 2026 for 1251 post pashudhan prasar adhikari eligibility salary details


UP Sarkari Vacancy 2026: यूपी में 1200 से अधिक पदों पर नई भर्ती आई है। अधिकारी बनने का शानदार मौका है। अभ्यर्थियों को सीधे मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

up sarkari naukri 2026 apply
यूपी पशुधन अधिकारी भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific+ Logo upsssc.gov.in)
UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Recruitment 2026: यूपी में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी की (Livestock Extension Officer) 1200 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। हाल ही में इस नई भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन आयोग ने अपनी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया है।

पशुधन प्रसार अधिकारी की यह भर्ती पशुपालन निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी। कुल मिलाकर सभी कैटेगिरी में 1251 पदों को भरा जाएगा। यूपीएसएसएससी की की बाकी भर्तियों की तरह इसमें भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के जरिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद सीधे मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी कौन बन सकता है? योग्यता क्या चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? आवेदन कब शुरू होंगे? ये सब कुछ यहां बताया गया है।

UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए योग्यता?

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से साइंस स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • 12वीं के बाद किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो साल का पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी की नॉलेज होनी चाहिए।
  • अधिमानी अर्हता में प्रादेशिक सेना में दो साल की सेवा एनसीसी सर्टिफिकेट अगर है तो ये भी लगा सकते हैं।
  • अभ्यर्थी ने 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 40 वर्ष का न हुआ हो।
  • अधिकतम उम्र में एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुआ हो इसका नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड होना चाहिए।

यूपी अधिकारी भर्ती की जरूरी जानकारी

आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद पशुधन प्रसार अधिकारी (LEO)
विभाग पशुपालन निदेशालय
पदों की संख्या 1251
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in
आवेदन शुरू 09 सितंबर 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2026
एप्लिकेशन फीस और फॉर्म सुधार करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टिलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा 2026
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF
एप्लिकेशन फीस सभी वर्गों के लिए ₹25

पशुधन प्रसार अधिकारी की मुख्य परीक्षा कैसे होगी?

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा। जिसमें 100 प्रश्न हल करने के लिए आएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। जिसमें हर गलत जवाब के लिए 25 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • परीक्षा में 3 भाग आएंगे। पहले भाग में पशुपालन, पशु शरीर रचना, पशु पोषण, पशु प्रजनन, डेयरी प्रबंधन, कुक्कुट पालन, पशु स्वास्थ्य एंव रोग प्रबंधन, पशुधन अर्थशास्त्र एंव उद्यमिता, फील्ड ट्रेनिंग एंव प्रायोगिक कार्य, व्यावहारिक भाग से 05-05 नंबर के सवाल आएंगे।
  • भाग-2 में कंप्यूटर एंव सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एंव इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एंव नवाचार का ज्ञान से 15 और यूपी जीके से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

नियुक्ति और सैलरी कितनी मिलेगी?

पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर चयन होने के बाद अभ्यर्थी की नियुक्ति पशुपालन निदेशालय में होगी। इस पोस्ट पर लेवल-05 के मुताबिक ₹29200-₹92300/- प्रति माह वेतन मिलेगा। 1251 में से 03 पद विशेष चयन के हैं, इन पर भी सैलरी समान ही तय की गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें