US-Iran War: टैंकर अटैक का दिया जवाब! ईरान पर अमेरिका का फिर से हमला, तेल बिक्री का लाइसेंस भी रद्द
US Iran War: अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के खिलाफ ‘कई जबरदस्त हमले’ किए और उस लाइसेंस को रद्द कर दिया जो देश को तेल बेचने की इजाजत देता था। अमेरिका का यह कदम तब उठाया गया जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों पर हमला किया।

US सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने ईरान के खिलाफ कई जबरदस्त हमले शुरू कर दिए हैं। ये हमले इसलिए किए जा रहे हैं ताकि ईरान को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में आम नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने और उन पर हमला करने की भारी कीमत चुकानी पड़े। US के ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में किए गए हैं। US सेंट्रल कमांड ने X पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान की यह आक्रामकता गैर-जरूरी और खतरनाक थी, और यह युद्धविराम का साफ उल्लंघन है।”
U.S. Central Command forces have begun launching a series of powerful strikes against Iran to impose heavy costs for targeting and attacking commercial shipping crewed by innocent civilians in an international waterway. The U.S. strikes are in response to Iranian attacks on three…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 7, 2026 “>
अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले किए
अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, दक्षिणी बंदरगाह शहर सिरिक, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज सुनी गई। इन हमलों में सिरिक में एक कमर्शियल पियर और सिरिक व बंदर अब्बास, दोनों जगहों पर मछली पकड़ने वाले पियर को निशाना बनाया गया।