US-Iran War Live: Iran-US Conflict| Hormuz Blockade| होर्मुज से एक बूंद तेल नहीं जाएगा… रातभर अमेरिकी तांडव के बाद गरजा ईरान


Last Updated:

US-Iran War News Update: ईरान-अमेरिका के बीच जो युद्ध चल रहा था, उसके खत्म होने की उम्मीदें अब समाप्त हो गई हैं. एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दोनों पक्ष भिड़ गए हैं और हमलों का दौर जारी है. अमेरिका ईरान…और पढ़ें

होर्मुज से एक बूंद तेल नहीं जाएगा... रातभर अमेरिकी तांडव के बाद गरजा ईरानZoom

ईरान-अमेरिका युद्ध फिर जारी.

Iran-US Hormuz War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसके बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी दोबारा लागू कर दी है. अमेरिकी सेना के मुताबिक यह नाकेबंदी पहले भी अप्रैल से जून के बीच लागू की गई थी और अब इसे फिर से शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य ईरान पर दबाव बढ़ाना बताया जा रहा है. दूसरी ओर हालात ऐसे हो गए हैं कि पहले से लागू सीजफायर पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है. अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इसके जवाब में क्षेत्र के कई हिस्सों में हमलों और धमाकों की खबरें सामने आईं. इस बीच अमेरिका के सहयोगी कुवैत और बहरीन ने अपने नागरिकों को संभावित खतरों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रंप ने पुलों-बिजली संयंत्रों पर हमले की चेतावनी

इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि तेहरान जल्द बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता, तो अगले सप्ताह अमेरिका ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला कर सकता है. ट्रंप पहले भी इस तरह की चेतावनियां दे चुके हैं और उन्हें अक्सर बातचीत के दौरान दबाव बनाने की रणनीति माना जाता है.

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर नहीं लगेगी फीस

उधर ट्रंप ने अपने पहले किए गए एक फैसले में बदलाव भी किया. उन्होंने कहा कि अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसके बजाय खाड़ी के देशों द्वारा अमेरिका में किए जाने वाले निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी. इस फैसले को क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने और व्यापारिक तनाव कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

US-Iran War Live Update: अमेरिकी सेना ने 7 घंटे तक किया ईरान पर हमला

अमेरिकी सेना की ओर से बताया गया है कि ईरान के खिलाफ सात घंटे तक चले अभियान में अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों ने सटीक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक क्षमताओं तथा तटीय रक्षा प्रणालियों पर हमला किया. इसका उद्देश्य ईरान की वाणिज्यिक जहाज़रानी और नागरिक जहाज़ों के चालक दल को खतरे में डालने की क्षमता को और कमजोर करना था. ये हमले उसी दिन किए गए, जिस दिन अमेरिकी बलों ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी फिर से शुरू की. सेंटकॉम की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी बल सतर्क हैं और पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार हैं.

US-Iran War Live: युद्ध के बीच ईरान में चल रही हैं परीक्षाएं

ईरान के शिक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से सैन्य ठिकानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के पास बने परीक्षा केंद्रों को दूसरी सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया है. फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, अब इन परीक्षा केंद्रों को सार्वजनिक सभागारों और धार्मिक केंद्रों जैसी सुरक्षित इमारतों में चलाया जाएगा. सरकार ने यह फैसला संभावित नए हमलों के खतरे को देखते हुए लिया है, ताकि परीक्षार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और परीक्षाएं बिना किसी बाधा के कराई जा सकें.

US-Iran War Live Update: ईरान का दावा, अमेरिका ने गेहूं भडारण साइलो को बनाया निशाना

ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के हमले में ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत के होवेज़ेह काउंटी स्थित एक गेहूं भंडारण साइलो को निशाना बनाया गया. प्रांत के उप-गवर्नर ने बताया कि रात में हुए इस हमले में साइलो को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

US-Iran War Live: जॉर्डन, बहरीन पर हमले कर बोला ईरान- अमेरिका का विरोध करो

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अजराक एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया. आईआरजीसी का कहना है कि इस हमले में अमेरिकी लड़ाकू विमानों और ड्रोन के शेल्टरों को निशाना बनाया गया. संगठन ने जॉर्डन के लोगों से अपील की कि वे अपने देश में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करें और अपनी जमीन का इस्तेमाल अन्य इस्लामी देशों पर हमलों के लिए न होने दें. साथ ही आईआरजीसी ने कुवैत के लोगों से भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों का विरोध करने और अमेरिकी सैन्य अड्डों को हटाने की अपील की.

Iran-US War News: अमेरिका नहीं रुका, तो नहीं खुलेगा होर्मुज, ईरान ने दी धमकी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका रुकेगा नहीं. आईआरजीसी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने उल्लंघन करने वाले जहाजों को निशाना बनाने के बहाने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया. संगठन का दावा है कि अमेरिका अपनी नाकामी और कमजोरी छिपाने के लिए ऐसा कर रहा है. आईआरजीसी ने यह भी कहा कि उसकी नाकेबंदी के दौरान कोई भी जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की हिम्मत नहीं कर सका और न ही किसी जहाज ने अमेरिकी सेना का साथ दिया. इसलिए किसी जहाज पर हमला करने की नौबत ही नहीं आई.

Iran-US War News: होर्मुज से तेल-गैस की एक बंद भी नहीं होगी निर्यात: ईरान

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां जारी रखेगा, तब तक इस क्षेत्र से तेल और गैस की एक भी बूंद का निर्यात नहीं होने दिया जाएगा. आईआरजीसी ने यह भी कहा कि अमेरिका के हमलों से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की प्रक्रिया और अधिक देर से पूरी होगी. संगठन का कहना है कि मौजूदा हालात के लिए अमेरिका की सैन्य कार्रवाई जिम्मेदार है.

Iran-US War News: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक प्रहार, क्रिप्टो करेंसी भी कर रहा फ्रीज

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए उससे जुड़े 13 करोड़ डॉलर (130 मिलियन डॉलर) से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी को फ्रीज कर दिया है. अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के केंद्रीय बैंक से जुड़े कई क्रिप्टो वॉलेट पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ईरान की अवैध वित्तीय गतिविधियों, खासकर डिजिटल संपत्तियों के दुरुपयोग, को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अमेरिका आगे भी ईरान के धन के स्रोतों पर नजर रखेगा और अवैध तरीकों से मिलने वाली आय तक उसकी पहुंच रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखेगा.



Leave a Comment