Uttarakhand:खिलाड़ियों को खेल रत्न, प्रशिक्षक को मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार; 24 जुलाई तक मांगे आवेदन – Uttarakhand Athletes To Receive Khel Ratna Coach To Get Dronacharya Award Invited Applications


आवेदन प्रक्रिया और शर्तें

पुरस्कारों के लिए केवल ओलंपिक, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एफ्रो-एशियन खेल, एशियन, राष्ट्रमंडल एवं एफ्रो-एशियन चैंपियनशिप, सैफ खेल और राष्ट्रीय खेलों में प्राप्त उपलब्धियों को ही मान्यता दी जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी और प्रशिक्षक निर्धारित आवेदनपत्र के साथ अपने शैक्षणिक एवं खेल प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवास प्रमाणपत्र और संबंधित राज्य खेल संघ की संस्तुति भी संलग्न करनी होगी। प्रशिक्षकों को अपने अधीन खिलाड़ी द्वारा न्यूनतम 180 दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने का 10 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी प्रमाणित प्रमाणपत्र भी देना होगा। आवेदन 24 जुलाई तक निदेशक खेल कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कभी डोपिंग नहीं की इसके लिए देना होगा शपथपत्र

आवेदन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 10 रुपये के नोटरी प्रमाणित स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र देना होगा। इसमें यह बताना होगा कि उन्होंने कभी डोपिंग नहीं की है। उन्हें किसी न्यायालय की ओर से दोषी नहीं ठहराया गया है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। भविष्य में कोई तथ्य गलत पाए जाने पर पुरस्कार की धनराशि वापस करनी होगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।



Leave a Comment