Uttarakhand:बकरीद आज, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की जा रही नमाज, देहरादून को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया – Bakrid Eid-ul-adha Today Prayers Offered Amidst Tight Security Dehradun Divided Into Five Zones And 11 Sectors


त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का पर्व आज मनाया जा रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल रहा। बुधवार को बाजार में दिनभर खरीदारी हुई। मंडियों में बकरों की दिनभर लोगों ने खरीदारी की। आज सुबह से अलग-अलग समय पर ईद की नमाज हो रही है।

बकरीद के लिए बुधवार को देहरादून के बाजारों में देर रात तक खासी रौनक देखने को मिली। पलटन बाजार, धामावाला और चकराता रोड स्थित दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कपड़ों, सेवइयों और इत्र की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। इसे लेकर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी की गई

मुख्य नमाज चकराता रोड स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में अदा की जा रही है। जहां हजारों की संख्या में अकीदतमंद जुटे। देहरादून के शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज, कुर्बानी और तमाम दीनी अमल शरीअत, सफाई और कानून के दायरे में करे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जानवरों के अवशेष खुले स्थानों पर न डाले।

यहां इतने बजे होगी नमाज
















































जगह  समय
चकराता रोड स्थित ईदगाह  7:30
सुभाष नगर, माजरा ईदगाह   7:00
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह  7:15
पल्टन बाजार जामा मस्जिद ईदगाह   8:00
धामावाला बाजार जामा मस्जिद 7:00
नया नगर, इनामुल्लाह बिल्डिंग जामा मस्जिद  7:45
माजरा जामा मस्जिद 7:30
बड़ी मस्जिद कारगी    7:00
मस्जिद दिलाराम बाजार   7:00
जामा मस्जिद ईसी रोड     7:00

                                  


Leave a Comment