Uttarakhand:cm धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी – Cm Dhami Said Offering Namaz On Roads Is Not Permitted In Chardham Pilgrims Not Face Any Inconvenience


सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त होनी चाहिए। हमने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। इसलिए इस समय सड़कों को धार्मिक प्रदर्शनों का जरिया बिल्कुल भी नहीं बनने दिया जाएगा। हमने तय किया है कि किसी भी कीमत पर हमारे राज्य में आने वाले सनातनी और चारधाम तीर्थयात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल

कुछ लोग हर चीज़ को केवल वोट बैंक के नजरिए से देखते हैं, और यह सही नहीं है। इन सभी व्यवस्थाओं में हमें वोट बैंक से ऊपर उठना चाहिए। हम किसी को भी देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।


Leave a Comment