Vande Bharat sleeper: वाराणसी से अमृतसर के बीच चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस, 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे शुभारंभ
Vande Bharat sleeper train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से भारत की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही जालंधर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इस ट्रेन का नाम ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ होगा।

कहां से कहां तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी को पंजाब में अमृतसर के पास स्थित छेहरटा से जोड़ेगी। इससे भारत के सबसे अहम इंटरसिटी कॉरिडोर में से एक पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच रात भर की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
हफ्ते में कब-कब चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?
ट्रेन नंबर 14624 (छेहरटा से वाराणसी) हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे रवाना होती है। ट्रेन नंबर 14623 (वाराणसी से छेहरटा) हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे रवाना होती है। यानी दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हफ्ते में तीन बार चलती है।
छहर्टा से दोपहर 2:05 बजे रवाना होती है, दोपहर 2:25 बजे अमृतसर पहुंचती है, अगले दिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ पहुंचती है और दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचती है।
वापसी- शाम 7:05 बजे वाराणसी से रवाना होती है, रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचती है, शाम 4:35 बजे अमृतसर पहुंचती है और शाम 5:10 बजे छहर्टा में अपनी यात्रा पूरी करती है।
स्लीपर वंदे भारत जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर में रुकेगी जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का रूट
संत रविदास एक्सप्रेस जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का मुख्य रखरखाव छेरहटा स्टेशन पर किया जाएगा।