Video:शिवम दुबे की तारीफ सुनकर अर्जुन तेंदुलकर क्यों हो गए भावुक? वायरल हुआ ड्रेसिंग रूम का वीडियो, देखें – Why Did Arjun Tendulkar Get Emotional? Shivam Dube’s Dressing Room Praise Goes Viral


मुंबई टी20 लीग में आर्क्स अंधेरी की ओर से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 3 विकेट लिए और फिर नाबाद 66 रन बनाकर टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान शिवम दुबे ने उनकी तारीफ की, जिसे सुनकर अर्जुन के चेहरे के भाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Why Did Arjun Tendulkar Get Emotional? Shivam Dube's Dressing Room Praise Goes Viral

दुबे और अर्जुन
– फोटो : Twitter



विस्तार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए केवल एक मैच खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में दमदार प्रदर्शन किया। सोमवार को आर्क्स अंधेरी और बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने तीन ओवर में एक मेडन सहित 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 144/9 का स्कोर ही बना सकी।



Leave a Comment