Child Presses Scooty Accelerator Viral Video: बच्चे अक्सर खेल-खेल में स्कूटी या बाइक का एक्सीलेटर घुमा देते हैं या किसी बटन और लीवर से छेड़छाड़ करने लगते हैं। यदि वाहन स्टार्ट हो या गियर में हो, तो वह अचानक आगे बढ़ सकता है, जिससे हादसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर बैठी बच्ची गलती से एक्सीलेटर घुमा देती है, फिर जो होता है, वह आपके होश उड़ा देगा।
Viral Video: बाइसन के गुस्से का शिकार बना पर्यटक 8 फीट हवा में उछला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से दो बच्चों के साथ कहीं पहुंचता है। वह पहले एक बच्चे को नीचे उतारता है, जबकि एक छोटी बच्ची स्कूटी पर ही बैठी रहती है। इसके बाद व्यक्ति स्कूटी को स्टैंड पर लगाकर दूसरे बच्चे के लिए दरवाजा खोलने चला जाता है। इसी दौरान स्कूटी पर बैठी बच्ची अनजाने में एक्सीलेटर घुमा देती है और स्कूटी तेजी से आगे बढ़ जाती है। स्कूटी कुछ दूरी तक आगे जाती है और फिर बच्ची सहित गिर जाती है।
Never leave a child alone with Vehicles: pic.twitter.com/lLcjkXpeGn
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 11, 2026
बता दें कि, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जोकि एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। यदि स्कूटी बंद कर दी जाती, चाबी निकाल ली जाती या बच्ची को भी साथ में उतार लिया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम संदेश दे रहा है, साथ ही साथ यह बच्चों को किसी भी वाहन पर अकेला न छोड़ने की सीख भी दे रहा है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा– बच्चों को कभी भी वाहन के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान