Weather Forecast 9 July,आज का मौसम 9 जुलाई: बारिश से हाहाकार! 17 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट – today monsoon weather 9 july 2026 rain and thunderstorm alert in up bihar delhi himachal pradesh uttarakhand – India News


Weather News: दिल्ली-मुंबई सहित देश के कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने पूरे 17 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Rain alert
भारी बारिश के कारण कई राज्यों में तबाही मच गई है
आज का मौसम 9 जुलाई 2026: दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ और बारिश के दर्दनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान महज कुछ घंटों के लिए ही बारिश रुकी, बाकी झमाझम का दौर जारी है। वहीं, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। 1 जून से अब तक बारिश, आंधी-तूफान के कारण राज्य में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 पशुओं की भी जान गई है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR (9 से 13 जुलाई): दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 जुलाई को रेड और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 10 जुलाई को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 12 और 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश (9 जुलाई): यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंगी, रायबरेली, सीतापुर, शामली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, इटावा और बांदा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Delhi NCR Rain

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (9 जुलाई): बिहार में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। पटना, मधुबनी, वैशाली, भागलपुर, बेगुसराय, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, सुपौल और खगड़िया में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (9 से 11 जुलाई): राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के बाद कई जगह पर भारी बारिश हुई और राज्य में बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है। राज्य के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने तथा 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं। 10 जुलाई को केवल भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने तथा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने का अनुमान है। 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।

Rain

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड (9 जुलाई): नैनीताल, देहरादून, कालाढूंगी, डंगोली, भीमताल, नरेंद्रनगर, पौड़ी, चोरगलिया, कौसानी, देवप्रयाग और कोश्याकुटोली में सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती नालों के पास नहीं जाने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत और बचाव दलों को तैयार रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, सड़कों की स्थिति पर नजर रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शहर अधिकतम तापमान (9 जुलाई) न्यूनतम तापमान(9 जुलाई)
दिल्ली 29°C 27°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 30°C 25°C
जयपुर 33°C 27°C
शिमला 21°C 20°C
नैनीताल 23°C 21°C

असम में आज कैसा रहेगा मौसम

  • असम (9 से 12 जुलाई): भारत विभाग (IMD) ने अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा मानसून की स्थिति के कारण पूरे असम में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कामरूप (ग्रामीण), धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, नागांव, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, कछार और दिमा हसाओ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। गुवाहाटी में आईएमडी ने आने वाले पूरे सप्ताह में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

  • तमिलनाडु (9 से 11 जुलाई): तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से जुड़े जिलों में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी के ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक, यह मौसम बदलाव दक्षिणी गुजरात से लेकर मध्य केरल तक फैले निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के ट्रफ के कारण हो रहा है। इसी मौसम प्रणाली की वजह से पश्चिमी घाट के इलाकों में अगले 48 घंटे तक मौसम अस्थिर बना रहेगा और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें