Govt Jobs Form Last Date 2026: रेलवे टेक्नीशियन की 6 हजार वाली भर्ती के आवेदन इस हफ्ते बंद होने वाले हैं। इसके साथ 5 बड़ी भर्तियों में भी फॉर्म भरने का अंतिम समय आ गया है। ऐसे में बड़े अवसर से बिल्कुल ना चूकें।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026
इस हफ्ते आरआरबी टेक्नीशियन की 6557 वाली भर्ती की एप्लिकेशन विंडो भी बंद होने वाली है। रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन के लिए अंतिम तिथि 29 जुलाई तक ही आरआरबी की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 500/- रुपये और एससी/एसटी/पीएच को 250/- रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन ही सबमिट करनी होगी।
हालांकि सीबीटी स्टेज I एग्जाम क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों जनरल/ओबीसी/पीएच कैंडिडेट्स को 400 और रिजर्व कैटेगिरी के साथ महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी। (फोटो क्रेडिट- Magnific)
बिहार कंपनी कमांडर भर्ती 2026
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने होम डिपार्टमेंट की स्पेशल ब्रांच में कंपनी कमांडर की भर्ती निकाली है। यह पद होमगार्ड कैटेगिरी के लिए है। जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। 75 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन एप्लिकेशन की विंडो 30 जुलाई तक खुली रहेगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
UPPSC PCS भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा (PCS) भर्ती में भी आवेदन की समयसीमा समाप्त होने वाली है। इस साल 500 वैकेंसी आई हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी लास्ट डेट 27 जुलाई तक ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन लिंक काम नहीं करेगा। ग्रेजुएट अभ्यर्थी जो यूपी में अधिकारी बनना चाहते हैं, अगर उन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो फटाफट प्रोसेस पूरा कर लें। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 125/-, एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये एप्लिकेशन फीस तय की गई है। (फोटो क्रेडिट- Magnific)
एमपी सरकारी नौकरी के फॉर्म
मध्य प्रदेश में असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को शहर या कस्बे डिजाइन करने में दिलचस्पी है, उनके लिए अच्छा अवसर हो सकता है। 39 पोस्ट निकली हैं। इस पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹56100-₹177500 तक मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक कैंडिडेट्स लास्ट डेट 31 जुलाई तक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Magnific)
IOB अप्रेंटिस वैकेंसी 2026
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर फॉर्म निकाले हैं। जिन उम्मीदवारों को बैंक में काम का अनुभव लेना है, वो इस अप्रेंटिसशिप में लास्ट डेट 27 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल तक हो। चयनित होने के साथ ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)
