West Bengal Police Recruitment 2026: 26 हजार कांस्टेबल भर्ती, 16 हजार को दुर्गा पूजा से पहले नौकरी


Last Updated:

west bengal police constable recruitment 2026: अगर आपका सपना पुलिस की वर्दी पहनने का है. तो आप अब खुश हो जाइए. बहुत जल्द भर्ती का फॉर्म निकलने वाला है, इसके साथ अब फिटनेस की भी तैयारी कर लीजिए. सुबह की दौड़ शुरू कर दीजिए, क्योंकि पश्चिम बंगाल में 26 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का ऐलान हो गया है. खास बात यह है कि सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले ही 16 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य भी तय कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी भर्ती एक साथ क्यों निकाली जा रही है और किसे सबसे पहले मौका मिलेगा? भर्ती की टाइमिंग क्या है. सब जान लीजिए.

सुबह की दौड़ शुरू कर दीजिए! 26 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का हो गया ऐलानZoom

West Bengal Police Recruitment 2026: पश्चिम बंगाल पुलिस में 26 हजार कांस्टेबल भर्ती होगी, 16 हजार उम्मीदवारों की नियुक्ति दुर्गा पूजा से पहले करने का लक्ष्य.

west Bengal police constable recruitment: पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है. राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 26 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 16 हजार अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुर्गा पूजा से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक यह जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है. इस ऐलान के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को लेकर विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जा सकता है.

26 हजार भर्ती का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य पुलिस में 26,000 कांस्टेबल की भर्ती होगी. यह उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है जो लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे. बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है. सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर हो सके.





Leave a Comment