सचिन तेंदुलकर ने विश्व भर के तमाम देशों में रनों के अम्बार लगाए थे।
पूर्व महान बल्लेबाज ने इंग्लैंड में 49.54 की औसत के साथ 56 पारियों में 2,626 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 7 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए थे।
उनका इंग्लैंड में खेलते हुए सर्वोच्च स्कोर 193 रन रहा था।
तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत में 2,000+ रन बनाए थे।