‘अचानक मौत आएगी…’, ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप के साथ मेलोनी-मैक्रो भी! अखबार में छपी फोटोज – iran set hit list trump netanyahu ayatollah ali khamenei death revenge Lindsey Grahamnct drmt


अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत हो गई. ईरान के बड़े अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर ग्राहम की मौत का हवाला देते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को खुली चेतावनी दे डाली है.

ईरान के प्रमुख अखबार ‘हमशहरी’ ने अपने फ्रंट पेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी-इजरायली और यूरोपीय अधिकारियों की तस्वीरों का एक बड़ा ग्राफिक छापा है. इस ग्राफिक के साथ अखबार ने हेडलाइन दी- ‘अचानक मौत के लिए तैयार रहें.’ 

‘हमशहरी’ अखबार के छापे गए इस ग्राफिक में दुनिया के 13 बड़े राजनीतिक और सैन्य नेताओं को निशाना बनाया गया है. अखबार ने इन सभी नेताओं को पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

ईरान की हिट-लिस्ट में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 लोग शामिल

अखबार में छपी ईरान की हिट-लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर और इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी शामिल हैं.

इसके अलावा इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़, विदेश मंत्री गिदोन सार और IDF चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर को जेल की वर्दी में दिखाया गया है. हैरानी की बात ये है कि इसमें यूरोपीय देशों के नेताओं- इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को भी शामिल किया गया है.

‘मौत के सौदागर की मौत’

वहीं, ईरान के एक दूसरे प्रमुख समाचार पत्र ‘वतन-ए-इमरोज’ ने 13 जुलाई के अपने मेन पेज पर सीनेटर लिंडसे ग्राहम की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में फारसी हेडलाइन छापी है- ‘मौत के सौदागर की मौत.’ 

अखबार ने लिंडसे ग्राहम को ईरान के खिलाफ अमेरिकी नीतियों और प्रतिबंधों का एक मुख्य पैरोकार और समर्थक बताया है. अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहम की मौत एक अचानक हुई बीमारी के कारण हुई है. इस पेज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी और जारी युद्ध को लेकर कई एडिटोरियल भी छापे गए हैं.

दूसरी ओर, ईरान के एक और प्रभावशाली दैनिक अखबार ‘कयहान’ ने अपनी लीड हेडलाइन में लिखा है- ‘ईरान ने अपने लक्ष्य हासिल किए, युद्ध का नया चरण शुरू हो चुका है.’ कयहान ने अमेरिका पर अपने वादों और समझौतों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र में बढ़ते तनाव को जायज ठहराया है.

यह भी पढ़ें: ‘जंग के बिना US का मन नहीं लगता…’, ईरान का तंज, बहरीन-कतर-कुवैत में जोरदार पलटवार

ईरान ने खाई बदला लेने की कसम

अखबारों में ये ग्राफिक ठीक उसी समय सामने आया है जब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने हाल ही में अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद देश के नाम अपना पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया था. 

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए अपने लिखित बयान में मोजतबा खामेनेई ने कहा, ‘हम इन दोनों युद्धों के शहीद नेता और सभी शहीदों के खून का बदला उन अपराधी और बदनाम हत्यारों से लेने की कसम खाते हैं.’

उन्होंने इस बदले को ‘ईरानी राष्ट्र की मांग’ बताते हुए कहा कि ये होकर रहेगा और जल्द ही दुनिया का हर आजाद शख्स इस मिशन का एक हिस्सा पूरा करेगा.

—- समाप्त —-



Leave a Comment