अच्छा कदम:कॉमनवेल्थ गेम्स के दो रजत विजेताओं पर मेहरबान एमपी सरकार, 25-25 लाख और सरकारी नौकरी का एलान – A Welcome Move Mp Government Rewards Two Commonwealth Games Silver Medallists News In Hindi


मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले राज्य के दो खिलाड़ियों जूडो खिलाड़ी यामिनी और भारोत्तोलक अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से मध्य प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यामिनी ने जूडो में शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि अजय बाबू ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारोत्तोलन में उपविजेता बनकर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।”

मंत्री सारंग ने वीडियो कॉल के माध्यम से यामिनी से बातचीत कर उन्हें जीत की बधाई भी दी।

पढे़ं: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला

उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश की खेल नीति के तहत यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



Leave a Comment