UP Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में नौकरी पाने के अच्छे चांस होते हैं। जो अभ्यर्थी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनके लिए लखनऊ में बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। यहां फ्रेशर्स कैंडिडेट्स भी पहुंच सकते हैं।

लखनऊ रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और आईबीएम, 1एम1बी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जरिए लगेगा। इस मेले में 12वीं से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट फ्रेशर्स और अनुभवी सभी तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महीने का वेतन भी अच्छा मिलेगा।
3 अगस्त को लखनऊ में रोजगार मेला
लखनऊ जॉब फेयर की लोकेशन
| रोजगार मेला | लखनऊ रोजगार मेला 2026 |
| तारीख | 3 अगस्त 2026 |
| भर्ती | 2880+ पद |
| आयोजन स्थल | इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ |
| रजिस्ट्रेशन कहां करें? | rojgaarsangam.up.gov.in |
| चयन प्रक्रिया | बिल्कुल फ्री |
| सैलरी | 35,000/- प्रति माह तक (पोस्टवाइज) |
| रजिस्ट्रेशन करने का लिंक | UP Lucknow Rojgar Mela 2026 Apply Link |
रोजगार मेले में किन पदों पर नौकरी मिलेगी?
लखनऊ जॉब फेयर में प्रोमोटर, ट्रेनी मैनुफेक्चरिंग, टेस्टिंग कमीश्निंग इंजीनियर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, लोन सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीसेल्स, ऑपरेटर, ट्रेनी, स्टीवार्ड, बी वॉक ट्रेनी, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव वॉइस प्रोसेस, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर रिक्रूटर, NAPS ट्रेनी समेत विभिन्न पदों पर 2800 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पोस्ट पर फ्रेशर्स और 6 महीने से लेकर 10 साल तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी कितनी मिलेगी?
कंपनी कैंडिडेट्स को पद और अनुभव के मुताबिक सैलरी देगी। यह पोस्ट वाइज ₹10,200 से लेकर ₹35,000 तक तय की गई है। अगर आप फ्रेशर हैं, नौकरी की शुरुआत करने के लिए रोजगार मेला अच्छा जरिया बन सकता है। जो भी उम्मीदवार यूपी के इस रोजगार मेले में भाग लेंगे उनसे किसी भी स्टेज के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यहां चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क पूरी जाएगी। कैंडिडेट्स को आवेदन के बाद सीधे तय तिथि को आयोजन स्थल पर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होना होगा।
लखनऊ रोजगार मेले में कैसे अप्लाई करें?
इस रोजगार में पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Job Fair सेक्शन में Active Rojgar Mela का पेज नजर आएगा।
- यहां यूपी में आने वाले दिनों में लगने वाले रोजगार मेलों की लिस्ट खुल जाएगी।
- यहां 3 अगस्त की तारीख में आपको लखनऊ रोजगार मेला लिखा हुआ नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आपके सामने पोस्ट वाइज वैकेंसी और अन्य काम की डिटेल्स आ जाएंगी।
- बगल में Apply Now In Job Fair कॉलम नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
- अगर आप नए हैं, तो अपना नाम, राज्य, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें। पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Sign In करें।
- इसके बाद अपनी बाकी की जानकारी भी भर दें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन पत्र के साथ रोजगार मेले में अपनी 10वीं, 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, आधार कार्ड, पासबुक आदि की डिटेल्स भी साथ लेकर जाएं। अगर कैंडिडेट्स को इस जॉब फेयर से संबंधित अन्य किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो वे हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
