रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर उड़ी अफवाओं से बीसीसीआई खुश नहीं है। सचिन देवजीत सैकिया ने यह तो साफ कर दिया है, लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं है। मगर वह अगरकर-गंभीर से खुश नहीं है।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। तीसरा वनडे एक निर्णायक मैच होगा क्योंकि सीरीज के पहले दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों ने हर किसी को हिला कर रख दिया। रिपोर्ट्स थी कि लॉर्ड्स वनडे हिटमैन के करियर का आखिरी मैच हो सकता है और वह इस मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इस सभी अफवाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं है।
हालांकि पीटीआई की रिपोर्टस में यह भी कहा गया कि बीसीसीआई के बड़े अधिकारी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर से खुश नहीं है।
PTI के अनुसार, ऐसा समझा जाता है कि BCCI के बड़े अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मामले को कैसे देख रहे थे। BCCI सेक्रेटरी ने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ दिन भर की बातचीत के बाद एक ऑफिशियल बयान जारी किया।
यह बताना जरूरी है कि BCCI के एक प्रभावशाली पूर्व अधिकारी और जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ सैकिया की भी इसमें अहम भूमिका थी, क्योंकि उन्होंने इस संवेदनशील मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाया।
रोहित साफ तौर पर इस बात से बहुत नाखुश थे कि उन्हें एक जरूरी मैच से पहले इस फैसले के बारे में बताया गया और उन्होंने पहले ही इस बात पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर दी थी कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है।
सैकिया ने यह भी कहा कि रोहित तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे जब तक “वह स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं।”
रोहित शर्मा क्या खेल पाएंगे 300 वनडे
रोहित अभी ‘एक्सक्लूसिव 300 ODI’ क्लब में शामिल होने से 13 गेम दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए अभी तक खेले 287 वनडे में 48.58 की औसत के साथ 11757 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 33 शतक दर्ज हैं। अगर हिटमैन 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते हैं तो वह जरूर यह तिहरा शतक पूरा कर लेंगे। अभी तक 7 भारतीय ऐसे हैं जो वनडे क्रिकेट में 300 मैच खेल चुके हैं, एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर विराट कोहली हैं। अगर रोहित ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह लिस्ट में जुड़ने वाले 8वें भारतीय बनेंगे।