52 साल की मलाइका अरोड़ा ने ग्रीस में मचाया कोहराम, समंदर में साथ नजर आया एक अनजान शख्स – malaika arora vacation photos from greece surrounded by sparkling sea and scenic hills


मलाइका अरोड़ा ने ग्रीस वाली हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जहां लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस और शोख अंदाज की तारीफ की है, वहीं एक तस्वीर में किसी शख्स के साथ समंदर में पोज दे ररही हैं।

Malaika Arora vacation photos from Greece
ग्रीस से मलाइका अरोड़ा की छुट्टियों की तस्वीरें
ग्रीस में छुट्टियां मना रहीं मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने शोख अंदाज और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें नीला समंदर, मनमोहक सनसेट और सफेद रंग के खूबसूरत ग्रीक घर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मलाइका का स्टाइलिश हॉलिडे लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक फोटो में वह पारंपरिक ग्रीक घर में आराम करती दिखाई दे रही हैं।

इन झलकियों में मलाइका ने पिंक और रेड मोनोकिनी पहनी हुई है। एक दूसरी तस्वीर में मलाइका समुद्र किनारे चट्टानों के बीच नजर आ रही हैं। चारों तरफ फैला नीला पानी और खूबसूरत पहाड़ इस फोटो को और आकर्षक बना रहे हैं।

Malaika Arora vacation photos

‘ग्रीक समर की कुछ यादें, मेरे स्टाइल के साथ’

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘ग्रीक समर की कुछ यादें, मेरे स्टाइल के साथ।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने #HolidayMood, #GreeceGetaway, #TravelInStyle और #SummerEscape जैसे हैशटैग भी लगाए। पोस्ट शेयर होते ही फैंस ने कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ की। उनकी स्टाइलिश तस्वीरों के साथ एक रहस्यमयी फोटो ने भी सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Malaika Arora vacation photos

Malaika Arora vacation photos

वीडियो में फैंस उन्हें देखकर उनकी फिटनेस की तारीफ

इन तस्वीरों और वीडियो में फैंस उन्हें देखकर उनकी फिटनेस, कॉन्फिडेंस और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वह सनसेट के बीच बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

Malaika Arora vacation photos

लोग कयास लगा रहे- आखिर वह शख्स कौन है

हालांकि, इन सभी तस्वीरों के बीच एक फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। इसमें मलाइका समुद्र के बीच एक अनजान शख्स के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। दोनों के हाथ में ड्रिंक है, लेकिन उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। मलाइका ने भी उसकी पहचान नहीं बताई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं कि आखिर वह शख्स कौन है। फिलहाल उसकी पहचान सामने नहीं आई है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें