अस्पताल के बेड पर राजेश शर्मा, BJP नेता ने लिया हालचाल, Photo देख इमोशनल हुए फैंस – Rajesh Sharma visited by Bengal Minister Indranil Khan in hospital Suvendu Adhikari insect bite Prabhas fauji tmovh


बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा पश्चिम बंगाल के अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने बयान जारी कर बताया था कि शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फैंस और सेलेब्स राजेश के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉक्टर इंद्रनील खान ने उनसे मुलाकात की. 

कैसी है राजेश की तबीयत?
इंद्रनील ने राजेश से अस्पताल में मिलने के बाद फोटो को X पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- आज ढकुरिया के मणिपाल अस्पताल में दौरा किया. वहां जाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी दादा की ओर से राजेश शर्मा जी को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं. तस्वीर में राजेश बेड पर लेटे हुए हैं. वे बातचीत कर रहे हैं. मंत्री जी का आभार जताते हुए वो नजर आए. 

इंद्रनील खान की इस पोस्ट को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने X पर री-शेयर किया है. उन्होंने लिखा- मैं राजेश शर्मा जी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी सलामती के लिए दुआ करता हूं. उम्मीद है वे जल्द ही अपनी स्ट्रेंथ को वापस पाएं और अच्छी सेहत बनाएं. फैंस एक्टर की अस्पताल से सामने आई फोटो में उनका हाल देखकर इमोशनल हो रहे हैं. राजेश काफी कमजोर नजर आते हैं. लोगों ने कमेंट कर एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है. 

हाल ही में सुदीपा चटर्जी ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में राजेश का हेल्थ अपडेट दिया है. उनका कहना है वो पहले से थोड़ा बेहतर हैं. पिछले 2 दिनों में उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है. गुरुवार को अक्षय कुमार ने भी राजेश के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा- जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है. अक्षय और राजेश ने स्पेशल 26, भूत बंगला जैसी फिल्मों में काम किया है.

दूसरी तरफ, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (AICWA) ने सिने वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है. उनका कहना है कीड़े के काटने जैसी घटना सेट पर काम करने के हालातों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. उधर, फिल्म फौजी की टीम ने दावा किया है कि उनकी मूवी के सेट पर राजेश शर्मा के साथ ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ था. कीड़े के काटने की रिपोर्ट्स आने से 1 हफ्ते पहले वो अपना काम निपटाकर घर लौट चुके थे. 

इस पूरे मैटर और अपनी हेल्थ पर अभी तक राजेश शर्मा और उनके परिवार का स्टेटमेंट नहीं आया है.

—- समाप्त —-



Leave a Comment