
SSC CGL 2026 के जरिए विभिन्न केंद्रीय विभागों में भर्तियां की जाएंगी. इनमें इनकम टैक्स विभाग के अंतर्गत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद सबसे प्रमुख पदों में से एक है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को कर संबंधी मामलों की जांच, दस्तावेजों की जांच और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होती है.

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएट होना जरूरी है.किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार SSC CGL 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवारों का चयन SSC CGL परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले Tier 1 परीक्षा आयोजित होगी.इसके बाद सफल उम्मीदवारों को Tier 2 परीक्षा में शामिल होना होगा.दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा. शुरुआती वेतन 47,600 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद OTR पूरा करें. फिर SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें. डॉक्यूमेंट अपलोड करें, सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Published at : 10 Jun 2026 10:12 AM (IST)