‘आखिर कहां हैं राहुल गांधी?’, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने पूछे 4 तीखे सवाल – where is rahul gandhi bjp questions on wayanad landslide raises questions on foreign tour
नई दिल्ली: केरल के वायनाड में हाल में हुए भूस्खलन को लेकर बीजेपी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर हमलावर है। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, हादसे के कई दिन बाद भी राहुल गांधी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने व पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी सवाल उठाए।
अमित मालवीय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि, ‘राहुल गांधी काफी समय से भारत से बाहर हैं और किसी को उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, ‘क्या किसी को पता है कि राहुल गांधी कहां हैं? वह किस देश में छुट्टियां मना रहे हैं? वह किसके साथ हैं? वह अक्सर किससे मिलने जाते हैं?’
राहुल-प्रियंका पर उठाए सवाल
वहीं एक अन्य पोस्ट में बीजेपी नेता ने लिखा कि ‘वायनाड में हालिया भूस्खलन में लोगों की जान गई और बड़े पैमाने पर तबाही हुई, लेकिन इसके बावजूद न राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रभावित इलाके में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की।’
उन्होंने कहा कि ‘किसी भी जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता इस बात से मापी जाती है कि वह लोगों के सबसे कठिन समय में उनके साथ खड़ा हो, न कि केवल चुनाव के समय उनके बीच पहुंचे।’
‘कांग्रेस का इकोसिस्टम खामोश’
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने पोस्ट में यह भी कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का वह ‘इकोसिस्टम’, जो अन्य मामलों में काफी मुखर रहता है, इस बार भी पूरी तरह खामोश दिखाई दे रहा है।
7 जुलाई को वायनाड में हुआ था भूस्खलन
7 जुलाई को केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास कल्लाडी क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ। यह हादसा निर्माणाधीन अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी-मेप्पाडी सुरंग परियोजना (टनल प्रोजेक्ट) के स्थल पर हुआ। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ।
इससे पहले भी 30 जुलाई 2024 को वायनाड ने एक भीषण और ऐतिहासिक भूस्खलन का सामना किया था। उस हादसे में पुंचीरीमट्टम, चोरालमाला और मुंडाक्कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए थे।
प्रियंका गांधी वाड्रा वर्तमान में वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने इस सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।
विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।
पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें