Motivational Quotes By Pankaj Tripathi: ‘जीवन में सारा खेल समय का है, इंतजार करिए’ – national film awards winner actor pankaj tripathi motivational and inspirational for genz


बड़ी सफलता से पहले कई बड़े संघर्ष सामने आते हैं, जिनका सामना करते हुए ही इंसान अपने लक्ष्य तक पहुंच पाता है। पंकज त्रिपाठी के बचपन से लेकर जवानी तक का सफर संघर्ष भरा रहा है। अपने हुनर और शौक के लिए थियेटर करने वाले पंकज, होटल में भी काम किया करते थे। पंकज का सफर छोटे-छोटे किरदारों से उठकर बॉलीवुड में मेन लीड बनने और मेन लीड कलाकारों को टक्कर देने का रहा है।

हर बार कोई फिल्म आती है और हर बार वो अपनी लाजवाब एक्टिंग से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेते हैं। आज उनका जीवन जितना भी रोशन हो, लेकिन बचपन में उनके गांव में बिजली तक नहीं हुआ करती। पंकज ने हर दिन देखें है। यही कारण है कि वे बेहद विनम्र रहते हैं और स्क्रीन पर जितनी बार भी दिखते हैं, बेहद सादगी के साथ नजर आते हैं। उनका जीवन और उनका संघर्ष भी किसी मोटिवेशन से कम नहीं है।

1. हर चीज की एक वजह होती!
पंकज ने एक इंटरव्यू में किस्सा सुनाया था कि बचपन में उनके पिता चाहते थे कि घर में ट्रैक्टर आ जाए। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ट्रैक्टर नहीं आ पाया। अगर ट्रैक्टर आ जाता, तो वो कभी फिल्मों में काम नहीं करते। बल्कि ट्रैक्टर चला रहे होते। उनका यह किस्सा हमें यह सिखाता है कि ‘जीवन में हर चीज किसी वजह से ही होती है।’

2. आपका दिमाग आपके शरीर का CEO है!
पंकज ने एक पोडकास्ट में दिमाग को दुनिया का सबसे बेहतरीन कंप्यूटर और सबसे बेहतरीन एप बताया। उनका कहना था कि सारी सफलता-असफलता, डर, परेशानी, डिप्रेशन, सब कुछ दिमाग का खेल है। इसलिए अपने दिमाग को ट्रेन करिए।

Motivational Quotes Of Pankaj Tripathi

3. सारा खेल समय का है!
एक इंटरव्यू में पंकज कहते हैं कि ‘सारा खेल समय का होता है, अगर जीवन में कुछ सही न हो रहा हो, तो निराश मत होना। कुछ बड़े की तैयारी है।’

4. आप कब जीतते हो?
पंकज अपने बारे में कहते हैं कि ‘मुझे अपमानित करना मुश्किल है, चाहे जितना चिढ़ा लो, कुछ भी कर लो।’ उनका मानना है कि ‘अगर सामने वाला आपको उकसाता रहे और आप न उकसो न, तब उसे ज्यादा तकलीफ होती है।’

Motivational Quotes By Pankaj Tripathi

5. अपने जीवन में कोई कही भी…
पंकज कहते हैं कि ‘जीवन की पटकथा यानि स्क्रिप्ट बहुत ही अनापेक्षित है, इसे एंजॉय करो। ईमानदारी के साथ काम करते रहना। कोई भी कभी-भी कही भी अपने जीवन में पहुंच सकता है।’

6. जल्दी सफल होने की इच्छा ही परेशानी है!
पंकज का यह विचार सफल होने की प्रक्रिया को भी महसूस और जीना सिखाता है। कई बार जल्दी सफलता मिल जाने पर लोगों को उसकी कदर नहीं होती। उनके हिसाब से जल्दी सफल होने की इच्छा ही परेशानी है!

Motivational Quote Pankaj Tripathi

7. धैर्य रखो!
अगर किसी एक शब्द में पंकज और उनके संघर्ष को परिभाषित किया जाए, तो वह ‘धैर्य’ है। अपने इंटरव्यूज से लेकर पोडाकास्ट तक में वो अक्सर इस शब्द पर विस्तार से बात करते हैं। वह हमेशा लोगों को धैर्य रखने की सलाह देते हैं।

8. सफलता का शॉटर्कट नहीं है!
पंकज का हमेशा से इस बात में विश्वास करते हैं कि ‘सफलता का कोई शॉटर्कट नहीं होता, धैर्य रखना पड़ता है।’

Motivational Quote By Pankaj Tripathi

9. इरादे साफ हो, तो मंजिल देर-सवेर मिलती जरूर है!
त्रिपाठी का मानना है कि ‘अगर इरादे साफ हो, तो मंजिल देर-सवेर मिलती जरूर है!’ यानि आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे नेक इरादे के साथ करते रहिए।

10. जीवन क्या है?
इस सवाल पर पंकज का जवाब होता है कि जीवन ‘कुछ न जानने से शुरू करके बहुत जानने की यात्रा है।’ इस बीच करियर, पैसा, फेम, प्यार, परिवार सब आता है।

Extras: 2004 में पंकज त्रिपाठी ने NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) से ग्रेजुएशन किया और 2004-10 के बीच एक रुपये भी नहीं कमाए।

प्रखर पाण्डेय

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।

प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।

एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।

नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।और पढ़ें



Leave a Comment