आज का मौसम 16 जुलाई: बंगाल की खाड़ी से बदला मानसून का मिजाज, 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD अपडेट – today weather 16 july heavy rain alert in 22 states low pressure area forms in bay of bengal bihar delhi up himachal weather update


Today Weather: बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है, जिसके कारण मानसून को भी रफ्तार मिल रही है। अब मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

today weather 16 july
आज का मौसम 16 जुलाई 2026
आज का मौसम 16 जुलाई: कई राज्यों में मानसून का असर कुछ कम लगा था, लेकिन इस बीच उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जिसके कारण मानसून को भी रफ्तार मिल गई है। ऐसे में अगले सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में मौसम विभाग ने 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का यह क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बना हुआ है, जबकि पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति के करीब है। यही स्थिति पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश को बढ़ावा दे रही है।

मानसून को मिली रफ्तार

IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका सबसे अधिक है।

किन 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने जिन 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड, महाराष्ट्र शामिल हैं।

दिल्ली में जारी किया गया येलो अलर्ट

  • दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे मिली राहत बेहद कम समय तक रही और उमस भरी गर्मी लौट आई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘बृहस्पतिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्म और उमस रहने का अनुमान है।’ हालांकि राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 17-21 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, 16-18 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 19-21 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं गरज-चमक की भी संभावना है।

शहर अधिकतम तापमान (16 जुलाई) न्यूनतम तापमान (16 जुलाई)
दिल्ली 38°C 31°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 35°C 29°C
पटना 34°C 29°C
रांची 31°C 24°C
भोपाल 33°C 26°C
जयपुर 37°C 30°C
शिमला 29°C 21°C
नैनीताल 26°C 22°C

बिहार में भी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने बिहार में 16 से 20 जुलाई के दौरान अधिकांश क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 18 से 20 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • IMD ने उत्तराखंड में 16 से 21 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आज से लेकर 21 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 16-17 जुलाई मंडी समेत कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि 18 जुलाई के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और 20-21 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग ने झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश का दायरा 18 जुलाई से बढ़ेगा। इस दौरान राज्य में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें