MPPSC Vacancy 2026: शहर डिजाइन करने की सरकारी नौकरी, MP में निकली असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती, ₹1.77 लाख तक सैलरी – mppsc recruitment 2026 for assistant town planner 39 post vacancy check eligibility age limit salary form last date


MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक के पद पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेंट्स 31 जुलाई तक इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस बाद मौका उपलब्ध नहीं रहेगा।

mppsc vacancy 2026 (1)
एमपी एटीपीसी भर्ती, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
MPPSC ATP Recruitment 2026: शहरों-कस्बों के विकास और उन्हें डिजाइन करने का शौक है, तो आपकी प्रोफाइल से मिलती-जुलती सरकारी भर्ती निकली हुई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य कैंडिडेट्स जो यह नौकरी पाना चाहते हैं, वो इस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

सहायक नगर नियोजक की यह भर्ती नगरीय विकास विभाग के लिए निकाली गई है। इस पद पर नियुक्त सरकारी अधिकारी शहरों के मास्टर प्लान और विकास योजनाओं पर काम करते हैं। उनपर बिल्डिग और भूमि उपयोग से जुड़े प्रस्ताव, अवैध निर्माण, सड़क, पार्क, सार्वजनिक और बुनियादी स्वरूप की देखरेख की भी जिम्मेदारी होती है। जो अभ्यर्थी इसी फील्ड में सुरक्षित भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका हो सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक ऑनलाइन चलेगी।

एमपी असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निवेश में स्नातक की डिग्री (चार साल की) या नगर निवेश या शहरी निवेश/ नगरीय निवेश अथवा आवास निवेश या ग्रामीण निवेश/ अधोसंरचना निवेश/क्षेत्रीय निवेश या यातायात एंव परिवहन निवेश या भूदृष्य वास्तुकला अथवा नगर रुपांकन/पर्यावरण निवेश में पोस्ट ग्रेजुएशन (एम प्लान) अथवा एआईटीपी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ध्यान रखें कि यातायात एंव परिवहन में बी.ई या एम.ई की डिग्री स्वीकार नहीं होगी।
  • उम्र सीमा: आवेदक ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन 40 साल की आयु न हुई हो। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

MPPSC एटीपी भर्ती की जरूरी जानकारी

आयोग मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
पद असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP)
वैकेंसी 39
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
फॉर्म में गलती सुधारने की तिथियां 5 जुलाई से 2 अगस्त 2026
सैलरी ₹56100-₹177500 प्रति माह तक
भर्ती का नोटिफिकेशन MPPSC ATP Recruitment 2026 Notification PDF​
अप्लाई करने का लिंक MPPSC ATP Vacancy 2026 Apply Online

चयन प्रक्रिया क्या है?

इस सरकारी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर बेस्ड लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। पेपर में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर पदों के तीन गुना ज्यादा कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन एग्जाम और इंटरव्यू दोनों में प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें योग्य पाए गए अभ्यर्थी ही भर्ती के अगले चरणों में आगे बढ़ेंगे। अगर अभ्यर्थियों की संख्या 500 से कम होती है तो ऐसी स्थिति में इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन किया जा सकता है।

एमपी असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

एमपी की इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए यहां सरल तरीका भी बताया जा रहा है।

  • ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और पासवर्ड जनरेट करने के बाद वेबसाइट पर जाकर फिर से लॉगइन करें।
  • फॉर्म में जो जानकारी आपके द्वारा भरी जाती है, आयोग उसको प्रमाणिक मानता है। ऐसे में सभी डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट के मुताबिक ही भरें।
  • अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, लिंग, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन सभी की जानकारी ध्यान से भरें।
  • डिटेल्स वाले सभी कॉलम भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनका साइज और क्वालिटी सही होनी चाहिए।
  • इसके बाद आप फीस की पेमेंट वाले विकल्प पर आ जाएंगे। अपनी कैटेगिरी के मुताबिक फीस भरें और फॉर्म को फाइनली सबमिट करें।

फॉर्म भरने के लिए जनरल/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 540 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं ओबीसी/एसटी/एससी कैंडिडेट्स को 210 रुपये फॉर्म फीस का भुगतान करना होगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें