उड़ते विमान की निकल गई खिड़की, आसमान में लटक गया पैसेंजर; फिर कैसे बची जान?, International Hindi News


उड़ते हुए विमान की खिड़की अचानक गिर जाए। इसके बाद पैसेंजर का सिर और कंधा बाहर निकल जाए तो आप क्या कहेंगे? यह हादसा हुआ है ग्रीस से जर्मनी जा रहे एक विमान के साथ। यह तो अच्छा था कि यात्री ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।

उड़ते हुए विमान की खिड़की अचानक गिर जाए। इसके बाद पैसेंजर का सिर और कंधा बाहर निकल जाए तो आप क्या कहेंगे? यह हादसा हुआ है ग्रीस से जर्मनी जा रहे एक विमान के साथ। यह तो अच्छा था कि यात्री ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, अन्यथा वह पूरी तरह से बाहर ही गिर जाता। इसके बाद दूसरे यात्रियों ने उसे खींचकर विमान के अंदर किया। विमान में सवार अन्य यात्री इस घटना से जहां सहमे हुए हैं, वहीं हैरान भी हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों को भेजने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया। इसके अलावा मामले में जांच भी की जा रही है।

सर्बिया का टूरिस्ट
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ यात्री सर्बिया का एक पर्यटक था। वह ग्रीस के थेसालॉनिकी से जर्मनी के मेम्मिनजेन जा रहा था। हादसे में थोड़ा सा झुलस गया है। इसके अलावा उसकी हालत पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है।

विमान में सवार यात्रियों ने इस घटना का अनुभव साझा किया है। इसके मुताबिक अचानक से टायर फटने जैसी आवाज आई। इसी दौरान चीखने की भी आवाजें आने लगीं। यात्रियों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि हादसे के शिकार यात्री का सिर और कंधा बाहर निकला हुआ है।

महिला ने क्या बताया
विमान में सवार एक महिला ने बताया कि हममें से तमाम लोग नींद में थे। अचानक से आवाज हुई और एक पल के लिए मुझे लगा कि किसी ने इमरजेंसी गेट खोल दिया है। उन्होंने बताया कि विमान के अंदर तेज बदबू फैलने लगी। तभी हमने उस शख्स की हालत देखी। यह तो अच्छा हुआ कि उसने सीट बेल्ट नहीं निकाली थी। इसके बाद आनन-फानन में आसपास के यात्री उसे अंदर खींचने लगे। ग्रीक मीडिया ने हादसे की असली वजह से पर्दा उठाया है। इसके मुताबिक इंजन के विमान से एक टुकड़ा टूटकर खिड़की पर लगा। इसके चलते खिड़की निकल गई।

एयरलाइंस ने क्या बताया
एयरलाइंस कंपनी रेयानएयर ने भी घटना को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हादसे के तुरंत बाद विमान वापस थेसालॉनिकी बुला लिया गया। यहां पर विमान की सुरक्षित ढंग से लैंडिंग हुई। इसके बाद यात्री टर्मिनल में वापस लौट गए। बाद में इन यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। इस विमान में सवार होकर सभी यात्री फिर से अपने गंतव्य को रवाना हुए। अभी इस पूरे हादसे की जांच चल रही है कि इंजन में आखिर क्या गड़बड़ हुई जिसकी वजह से ऐसा हुआ।



Leave a Comment