उत्तराखंड में बदला सरकारी ट्रेनिंग का तरीका, अब इस काम पर रहेगा फोकस


राज्य ब्यूरो, देहरादून। अब सरकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग को पहले से ज्यादा उपयोगी और प्रभावी होगी। केंद्र सरकार ने आइ गाट कर्मयोगी (एकीकृत सरकारी आनलाइन प्रशिक्षण) पोर्टल के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

अब मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों को ऐसे कोर्स तैयार करने होंगे, जिनसे कर्मचारी सिर्फ जानकारी ही नहीं लें, बल्कि उसे अपने दैनिक कार्य में इस्तेमाल कर सकें। राज्य सरकार ने इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है।

छोटे-छोटे माड्यूल में पूरा करना होगा कोर्स

शहरी विकास विभाग ने अपने कर्मचारियों को नई गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कर्मचारियों को छोटे-छोटे माड्यूल में कोर्स पूरा करना होगा।

हर माड्यूल के बाद क्विज होगी और पूरे कोर्स के अंत में अंतिम परीक्षा भी देनी होगी। प्रशिक्षण सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा। वीडियो, केस स्टडी और रोजमर्रा के सरकारी काम से जुड़े व्यावहारिक अभ्यास भी शामिल किए जाएंगे। इससे कर्मचारी नई नीतियों और नियमों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।



Leave a Comment