एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 (SSB Constable Recruitment 2026)- पीईटी एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा (19 अगस्त)


एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 (SSB Constable Recruitment 2026) : सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा 7 अगस्त 2026 को एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया गया है। एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 (Constable to Sub-Inspector (Non-GD)-2025) के तहत एसएसबी कांस्टेबल भर्ती शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा (SSB constable PET/PST) 19 अगस्त 2026 से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर एडमिट कार्ड लिंक से लॉगिन कर अपना एसएससी कांस्टेबल ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसबी द्वारा सूचना दी गई है कि एडमिट कार्ड संबंधा सूचना उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर 10 अगस्त 2026 तक भेज दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए एसएसबी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
एसएसबी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक
1786183700251

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 (SSB Constable Recruitment 2026)- पीईटी एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा  (19 अगस्त)
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026

बता दें कि SSB कांस्टेबल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से 5 मई 2026 तक चली थी। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि को 20 अप्रैल से बढ़ाकर 4 मई 2026 की गई थी। आवेदन सुधार विंडो 6 से 8 मई तक खुली थी, जिसमें ₹100 शुल्क के साथ सुधार का मौका दिया गया था।
एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 सुधार प्रक्रिया की जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
1778043775344

खेल कोटा भर्ती अपडेट: सशस्त्र सीमा बल द्वारा एसएसबी खेल कोटा भर्ती के अंतर्गत जीडी कांस्टेबल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू की गई, जो कि 7 जून तक चली। एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती के अनुसार कुल 404 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती आवेदन डायरेक्ट लिंक
1778654285434

अभ्यर्थी नई अंतिम तिथि तक एसएससी कांस्टेबल आवेदन पत्र (SSB constable application form) भर कर जमा कर सकते थे। एसएससी द्वारा 21 मार्च 2026 को एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के साथ एसएसबी कांस्टेबल आवेदन लिंक सक्रिय किया गया था। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।
1777958228387
प्राधिकरण द्वारा आवेदन सुधार की तिथियों को भी विस्तारित किया गया था। पहले आवेदन सुधार की तिथि 21 से 23 अप्रैल तक थी। sashastra seema bal द्वारा आवेदन संशोधन के लिए शुल्क भी तय किया गया था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित 100 रुपये शुल्क के साथ आवेदन में संशोधन कर सकते थे। एसएसबी कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
एसएसबी कांस्टबेल आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें

इससे पहले सशस्त्र सीमा बल ने 16 मार्च को इम्प्लॉयमेंट न्यूज़ के माध्यम से कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। जारी सूचना के अनुसार, आवेदन की समयसीमा Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिन निर्धारित की गई थी।
Employment News- एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026- अधिसूचना पीडीएफ
1774075554544

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 827 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें कांस्टेबल (पशु चिकित्सा), चालक, माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर, बढ़ई और नर्सिंग ऑर्डरली जैसे पद शामिल हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। एसएसबी ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 । छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

एसएसबी कांस्टेबल के लिए योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026, आवेदन प्रक्रिया, रिक्तियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: अवलोकन (SSB Constable Recruitment 2026: Overview)

Sashastra Seema Bal द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 827 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदूओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी में एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।
ये भी देखें- बीएसफ जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती । सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 । एसएसबी कांस्टेबल एडमिट कार्ड

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 – मुख्य बिंदु

विवरण

जानकारी

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)

भर्ती का नाम

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026

पद का नाम

पशु चिकित्सा, चालक, माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर, बढ़ई और नर्सिंग ऑर्डरली

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 कुल रिक्तियां

827 पद

नौकरी का प्रकार व स्थान

पूरे भारत में सरकारी नौकरी

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक परीक्षण

  • लिखित परीक्षा

  • कौशल परीक्षण

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

आधिकारिक वेबसाइट

www.ssb.gov.in

एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती 2026

ताजा जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल द्वारा खेल कोटा भर्ती के अंतर्गत जीडी कांस्टेबल के 404 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन लिंक इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। एसएसबी जीडी कांस्टेबल अधिसूचना डाउनलोड करें

एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

सशस्त्र सीमा बल में खेल कोटा भर्ती के अंतर्गत भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से इस परीक्षा के बारे में लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम

तिथि

एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती 2026 अधिसूचना जारी

8 मई 2026

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

9 मई 2026

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

7 जून 2026

एसएसबी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 7 अगस्त 2026

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 शारीरिक परीक्षण तिथि

19 अगस्त 2026

एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती 2026 परीक्षा तिथि 2026

सूचित किया जाएगा

एसएसबी जीडी कांस्टेबल खेल भर्ती 2026 परिणाम घोषणा

सूचित किया जाएगा

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

सशस्त्र सीमा बल द्वारा जारी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन से जुड़ी प्रमुख तिथियां नीचे सारणी में दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें। नीचे सारणी में आवेदन, एडमिट कार्ड, परिणाम से जुड़ी तिथियां दी गई है।

कार्यक्रम

तिथि

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना जारी

Employment News- 16 मार्च 2026
आधिकारिक अधिसूचना- 21 मार्च 2026

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

21 मार्च 2026

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

20 अप्रैल 2026
4 मई 2026
5 मई 2026

एसएसबी कांस्टेबल आवेदन त्रुटि सुधार तिथि

21 से 23 अप्रैल 2026
6 से 8 मई 2026

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 शारीरिक परीक्षण तिथि

19 अगस्त 2026

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा तिथि 2026

सूचित किया जाएगा

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 परिणाम घोषणा

सूचित किया जाएगा

लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

Sashastra Seema Bal द्वारा जारी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य है। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यता और अनुभव में भिन्नता रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित पद के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों, अन्यथा उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे सारणी में विस्तृत जानकारी दी गई है:

पद

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

आयु सीमा

कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

10वीं (विज्ञान विषय) उत्तीर्ण तथा पशु चिकित्सालय में 1 वर्ष का अनुभव

18–27 वर्ष

कांस्टेबल (ड्राइवर) (केवल पुरुष)

10वीं पास तथा वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस

18–27 वर्ष

कांस्टेबल (माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर)

मैट्रिक/समकक्ष + संबंधित कार्य में 2 वर्ष अनुभव या ITI/प्रमाणपत्र + 1 वर्ष अनुभव

18–23 वर्ष

कांस्टेबल (बढ़ई)

मैट्रिक/समकक्ष + 2 वर्ष अनुभव या ITI + 1 वर्ष अनुभव

18–25 वर्ष

कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)

10वीं पास + प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र (सेंट जॉन्स/रेड क्रॉस) + 1 वर्ष अनुभव

18–27 वर्ष

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: रिक्तियां

सशस्त्र सीमा बल द्वारा कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 827 पदों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी में विभाजित किया गया है। उम्मीदवार अपने इच्छित पद के अनुसार श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई सारणी से देख सकते हैं, जिससे उन्हें आवेदन करते समय सही विकल्प चुनने में आसानी होगी।

पद का नाम

UR

EWS

OBC

SC

ST

कुल

कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

21

1

2

6

4

34

पुरुष कांस्टेबल (चालक)

244

45

145

81

38

553

कांस्टेबल (माली)

18

3

7

9

4

41

कांस्टेबल (पानी ढोने वाला)

5

0

0

0

0

5

कांस्टेबल (मोची)

15

1

1

6

2

25

कांस्टेबल (दर्जी)

19

3

6

9

4

41

कांस्टेबल (धोबी)

32

7

19

11

5

74

कांस्टेबल (नाई)

21

4

10

5

3

43

कांस्टेबल (वेटर)

3

0

0

0

0

3

कांस्टेबल (बढ़ई)

4

0

1

1

1

7

कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)

1

0

0

0

0

1

कुल

383

64

191

128

61

827

लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

एसएसबी द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ही किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर शुल्क जमा करना अनिवार्य है। नीचे श्रेणीवार शुल्क विवरण दिया गया है:

वर्ग

आवेदन शुल्क

यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी

₹100/-

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / महिला

₹0 (निःशुल्क)

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें

Sashastra Seema Bal द्वारा जारी कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/ड्राइवर) भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण, व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरना, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के चरण:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “आवेदन लिंक” पर क्लिक करें।

  • ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक कर ईमेल और फोन नंबर सहित जरुरी विवरण भरें।

  • प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।

  • अंत में आवेदन विवरण को दोबारा ध्यानपूर्वक देखें और जमा करें।

पुलिस भर्ती 2025:

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

सशस्त्र सीमा बल द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। प्रत्येक चरण में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता, ज्ञान, कौशल और स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया जाता है। अंतिम चयन के लिए सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है। नीचे प्रत्येक चरण का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

1. शारीरिक परीक्षण (PET/PST):
भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से गुजरना होता है। इसमें लंबाई, छाती, दौड़ आदि के माध्यम से उम्मीदवार की फिटनेस जांची जाती है। यह चरण केवल क्वालिफाइंग होता है, यानी इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।

2. लिखित परीक्षा:
शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और विषय संबंधित समझ का मूल्यांकन किया जाता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना अगले चरण के लिए अनिवार्य होता है।

3. कौशल परीक्षण:
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। ट्रेड्समैन पदों के लिए संबंधित कार्य से जुड़े व्यावहारिक परीक्षण होते हैं, जबकि ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग और वाहन रखरखाव की परीक्षा ली जाती है। यह चरण उम्मीदवार की व्यावहारिक दक्षता को परखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।

4. दस्तावेज़ सत्यापन:
कौशल परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में उम्मीदवार द्वारा आवेदन के समय दी गई जानकारी और प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है। सभी आवश्यक दस्तावेज सही और वैध होना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

5. चिकित्सा परीक्षण:
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाता है। इसमें उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सेवा के लिए पूरी तरह फिट हैं। चिकित्सा मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाता है।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न ट्रेड्स के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ होना जरूरी है, क्योंकि इसमें नकारात्मक अंकन भी लागू है और समय प्रबंधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

परीक्षा पैटर्न (लिखित परीक्षा):

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

अवधि

सामान्य ज्ञान

25

25

2 घंटे

संख्यात्मक क्षमता

25

25

तार्किक तर्क

25

25

भाषा (हिंदी व अंग्रेजी)

25

25

कुल

100

100

120 मिनट

मुख्य बिंदु:

  • प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे

  • कुल प्रश्न: 100

  • कुल अंक: 100

  • समय: 120 मिनट

  • 1/4 नकारात्मक अंकन लागू

  • परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित (CBT)

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: सैलरी

सशस्त्र सीमा बल में चयनित कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/ड्राइवर) उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। यह पद पे लेवल-3 के अंतर्गत आता है, जिसमें आकर्षक बेसिक पे के साथ विभिन्न भत्ते भी शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे कुल सैलरी पैकेज और बेहतर हो जाता है।

वेतन विवरण:

पद

पे लेवल

बेसिक पे

पे स्केल

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/ड्राइवर)

लेवल-3

₹21,700/-

₹21,700 – ₹69,100/-

अन्य लेख:

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: सिलेबस

Sashastra Seema Bal कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 का सिलेबस 10वीं स्तर पर आधारित है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लिखित परीक्षा सिलेबस:

विषय

मुख्य टॉपिक्स

सामान्य ज्ञान

करंट अफेयर्स, पुरस्कार, योजनाएं, राज्य, खेल, पुस्तकें

गणित

प्रतिशत, अनुपात, समय-दूरी, लाभ-हानि, ब्याज, औसत

रीजनिंग

श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉजी, दिशा, रक्त संबंध

हिंदी

व्याकरण, संधि, समास, पर्यायवाची, मुहावरे

अंग्रेजी

ग्रामर, टेंस, शब्दावली, कॉम्प्रिहेंशन

PET (शारीरिक दक्षता):

श्रेणी

दूरी

समय

पुरुष

4.8 किमी

24 मिनट

महिला

2.4 किमी

18 मिनट

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

श्रेणी

पुरुष (लंबाई)

महिला (लंबाई)

छाती (पुरुष)

सामान्य वर्ग

167.5–170 सेमी

155–157 सेमी

78–80 सेमी (5 सेमी विस्तार)

आरक्षित/पहाड़ी क्षेत्र

162.5–165 सेमी

150–155 सेमी

76–78 सेमी (5 सेमी विस्तार)

उपयोगी लिंक

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

Sashastra Seema Bal कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र पर इसका प्रिंट साथ ले जाना जरूरी है, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी सभी विवरणों की जांच कर इसे सुरक्षित रखें।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: परिणाम

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और अन्य चरणों के आधार पर तैयार मेरिट सूची पर निर्भर करेगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और अंक शामिल होंगे। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

Sashastra Seema Bal कांस्टेबल भर्ती 2026 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या बेहद जरूरी है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण की भी समान रूप से तैयारी करनी चाहिए। यदि उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार योजना बनाकर पढ़ाई करते हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं, तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

  • सिलेबस को समझें: परीक्षा के सभी विषयों और टॉपिक्स को अच्छे से जानें।

  • स्टडी प्लान बनाएं: रोजाना का टाइमटेबल तैयार करें और उसे फॉलो करें।

  • मूलभूत अवधारणाएं मजबूत करें: गणित, रीजनिंग और भाषा के बेसिक क्लियर रखें।

  • करंट अफेयर्स पढ़ें: दैनिक समाचार और महत्वपूर्ण घटनाओं पर ध्यान दें।

  • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझें।

  • मॉक टेस्ट दें: समय प्रबंधन और सटीकता सुधारने के लिए नियमित टेस्ट दें।

  • शारीरिक तैयारी करें: दौड़, व्यायाम और फिटनेस पर रोज ध्यान दें।

  • कमजोर विषयों पर काम करें: जिन विषयों में कमजोरी है, उन्हें प्राथमिकता दें।

  • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए टॉपिक्स को बार-बार दोहराएं।

  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें: पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच बनाए रखें।



Leave a Comment