BA करने के बाद क्या करें? सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं, ये 10 करियर ऑप्शन से भी चमक जाएगा फ्यूचर


Career Guide: BA यानी बैचलर ऑफ आर्ट्स भारत में सबसे पापुलर ग्रेजुशन डिग्री में से एक है. लेकिन बीए को लेकर कई स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि इसके बाद क्या? अक्सर माना जाता है कि बीए के बाद सिर्फ सरकारी नौकरी ही सबसे अच्छा विकल्प है. हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है. बीए के बाद आगे की हायर स्टडी, प्राइवेट सेक्टर और स्किल बेस्ड करियर में भी शानदार विकल्प मौजूद हैं.

अगर आप बीए कर रहे हैं, तो अपने आप को किसी से कमतर मत समझिए. आपके पास भरपूर विकल्प हैं शानदार करियर और सैलरी के. आइए जानते हैं 10 बेस्ट करियर ऑप्शन के बारे में.

एमबीए/मैनेजमेंट

बीए करने के बाद एमबीए भी किया जा सकता है. एमबीए करके एचआर, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स और मैनेजमेंट फील्ड में करियर के दरवाजे खुलते हैं. लेकिन कोशिश होनी चाहिए कि सबसे अच्छे कॉलेज से एमबीए/मैनेजमेंट कोर्स किया जाए.

2. एमए और टीचिंग

अगर आपकी पकड़ किसी विषय में बहुत अच्छी है, तो उस विषय में एमए भी किया जा सकता है. आगे यूजीसी नेट और पीएचडी के जरिए टीचिंग और एकेडमिक्स में कई अवसर हैं.

3. डिजिल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग आज जॉब का सबसे पापुलर सेक्टर है. आज लगभग हर बिजनेस को डिजिटल प्रेजेंस की जरूरत है. SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग जैसे फील्ड में करियर बनाया जा सकता है. इस फील्ड में जॉब सर्च करने से पहले अगर डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर लेते हैं शुरुआत आसानी से हो जाएगी.

4. कंटेंट राइटिंग और कॉपी राइटिंग

अगर आपकी राइटिंग अच्छी है तो ब्लॉग्स, वेबसाइट्स, एडवर्टाइजिंग एजेंसीज और कंपनियों के लिए कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं.

5. जर्नलिज्म और मॉस कम्युनिकेशन

अगर आपकी दिलचस्पी समाचार, डिजिटल मीडिया, टेलीविजन, पब्लिशिंग और पब्लिक रिलेशन में है, तो बीए के बाद जर्नलिज्म और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं. इस फील्ड में शानदार करियर है.

6. लॉ में करियर

बीए के बाद तीन साल का एलएलबी किया जा सकता है. जिसके बाद कानून के सेक्टर में एंट्री मारी जा सकती है. इसके बाद एडवोकेसी, कॉर्पोरेट लॉ और लीगल सर्विसेज में अवसर ही अवसर है.

7. बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं

बीए करने के बाद बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है. विद्यार्थियों के लिए बैंक में अधिकारी, सहायक और अन्य पदों पर नौकरी के अवसर होते हैं. इसके लिए बैंकिंग से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है. इसके अलावा बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और निवेश से जुड़ी कंपनियों में भी काम करने के अवसर मिलते हैं.

8. एचआर और भर्ती

अगर आपको लोगों से बातचीत करना और उनके साथ काम करना पसंद है, तो मानव संसाधन का क्षेत्र आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इस क्षेत्र में कंपनियों के लिए नए कर्मचारियों की तलाश करना, उनका चयन करना और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को समझना जैसे काम किए जाते हैं. बीए के बाद इस क्षेत्र में आगे की पढ़ाई या विशेष प्रशिक्षण लेकर नौकरी के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं.

9. प्रतियोगी परीक्षाएं

बीए के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना भी काफी लोकप्रिय विकल्प है. अगर आपकी रुचि सरकारी क्षेत्र में है, तो संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रशासन, पुलिस, राजस्व, शिक्षा और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है. बीए में पढ़े गए इतिहास, राजनीति, भूगोल और समाजशास्त्र जैसे विषय कई परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर सकते हैं. हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई, सही योजना, अभ्यास और धैर्य की आवश्यकता होती है.

10. स्किल बेस्ड करियर

बीए करने के बाद अगर आप पारंपरिक नौकरी नहीं करना चाहते, तो कोई विशेष स्किल सीखकर निजी क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं. आज वेबसाइट डिजाइन, ग्राफिक डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस जैसी कई स्किल की मांग है.



Leave a Comment