एसएससी एमटीएस आवेदन फॉर्म 2026 (SSC MTS Application Form 2026 in hindi)


कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) द्वारा एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र जल्द ही जारी होगा। एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथियों की जानकारी दी जाएगी। आयोग द्वारा जारी एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र जुलाई 2026 में जारी होना था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई सूचना आयोग द्वार जारी नहीं की गई है। कैलेंडर के अनुसार एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 का आयोजन सितंबर से नवंबर तक होने की संभावना है।

एसएससी एमटीएस आवेदन फॉर्म 2026 (SSC MTS Application Form 2026 in hindi) - प्रक्रिया, तिथियां, लिंक
एसएससी एमटीएस आवेदन फॉर्म 2026

एसएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी एमटीएस आवेदन फॉर्म 2026 (SSC MTS Application form 2026 in Hindi) जारी करेगा। एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन फॉर्म अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाता है। आवेदन लिंक पर क्लिक करने से पहले, उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड (SSC MTS Eligibility 2026) को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS Exam) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म दो चरणों में भरना होगा: ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भरना।

एसएससी एमटीएस आवेदन फॉर्म 2026 भरते समय, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। एसएससी एमटीएस पंजीकरण फॉर्म 2026 (SSC MTS Registration Form 2026) भरने की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए, इस लेख को पढ़ें।

एसएससी एमटीएस 2026 – अवलोकन (SSC MTS and Havaldar 2026 – Overview in hindi)

सूचना

विवरण

परीक्षा का नाम

एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

संक्षिप्त नाम

एसएससी एमटीएस और हवलदार

संचालन प्राधिकरण

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय स्तर

परीक्षा के चरण

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) (केवल हवलदार के पद के लिए)।

परीक्षा का तरीका

सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न)

पीईटी/पीएसटी – ऑफलाइन

एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथियां 2026 (SSC MTS Exam Dates 2026 in hindi)

एसएससी एमटीएस इवेंट्स

एसएससी एमटीएस तिथियां

एसएससी मल्टीटास्किंग और हवलदार 2026 आवेदन प्रारंभ

30 जून 2026

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस आवेदन अंतिम तिथि

31 जुलाई 2026

सूचित किया जाएगा

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस 2026 एडमिट कार्ड

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस 2026 सीबीटी परीक्षा तिथि

सितंबर-नवंबर 2026

एसएससी एमटीएस 2026 आंसर की

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस 2026 आंसर की पर आपत्ति

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस परिणाम 2026

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी तिथियां 2026

सूचित किया जाएगा

फ़ाइनल रिजल्ट 2026 की घोषणा

सूचित किया जाएगा

एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड 2026 (SSC MTS eligibility criteria 2026 in hindi)

मुख्य बिंदु

विवरण

राष्ट्रीयता

अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए

आयु

सीबीएन (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार – 18 से 25 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट।

सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस में कुछ पद – 18 से 27 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट।

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 (SSC MTS Application Form 2026 in hindi)

कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन पत्र (SSC MTS 2026 application form in hindi) को ऑनलाइन मोड में जारी करता है। इसके बाद एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो की सुविधा दी जाती है।

न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस आवेदन अंतिम तिथि (SSC MTS application last date in hindi) से पहले ऑनलाइन मोड में एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में सभी विवरण भरकर, दस्तावेजों को स्कैन करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके भरा जा सकता है।

एसएससी एमटीएस आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for SSC MTS Application 2026)

एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन पत्र भरते

समय निम्नलिखित दस्तावेज और विवरण पहले से तैयार रखने चाहिए।

  • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

  • स्कैन किया गया बाएं अंगूठे का निशान

  • आधार कार्ड विवरण

  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • बुनियादी व्यक्तिगत विवरण

  • शैक्षणिक योग्यता विवरण

  • आवेदन शुल्क भुगतान विवरण

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 – स्कैन इमेज के लिए निर्देश

मुख्य बिंदु

डॉक्यूमेंट का आयाम

फाइल एक्सटेंशन

आकार

फोटोग्राफ

100 x 120 pixels

3.5 cm (width) x 4.5 cm (height)

jpg/ jpeg

20kb – 50kb

हस्ताक्षर

140 x 60 pixels

4.0 cm (width) x 3.0 cm (height)

jpg/ jpeg

10kb – 20kb

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (Steps to fill SSC MTS Application Form 2026 in hindi)

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र (SSC MTS application form in hindi) के दो भाग हैं – एसएससी पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया। आवेदकों को एसएससी मल्टीटास्किंग आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखना चाहिए :

एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन भाग 1 – रजिस्ट्रेशन

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • व्यक्तिगत जानकारी – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करके पंजीकरण करें।

  • सफल पंजीकरण के बाद आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।

एसएससी एमटीएस 2026 भाग 2 – आवेदन पत्र भरना

  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र का भाग 2 पूरा करें।

  • आवेदकों को परीक्षा केंद्र, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।

  • अधिकारियों द्वारा सुझाए गए निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

  • परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करें।

  • ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आवेदकों को चालान का प्रिंटआउट लेना होगा।

  • घोषणा से सहमत हों और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।

अन्य एसएससी परीक्षा के लिए आवेदन के बारे में जानें –

एसएससी एमटीएस फॉर्म 2026 कब निकलेगा ?

एसएससी एमटीएस अधिसूचना आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एसएससी कैलेंडर 2026 के अनुसार एमटीएस पद के लिए आवेदन पत्र जुलाई माह तक जारी किए जाने थे परंतु अभी तक एसएसपी एमटीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 जारी नहीं हुए हैं। इस दौरान उम्मीदवार लगातार इंटरनेट पर ssc mts form kab nikalegs , ssc mts form kab bhare jaenge 2026, ssc mts form kab aayega 2026, इस तरह के प्रश्न सर्च किए जा रहे हैं। बता दें कि एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 की सटीक जानकारी आयोग द्वारा ही जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन शुल्क (SSC MTS 2026 Application Fee in hindi)

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र शुल्क केवल उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क (SSC MTS application fee) नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है।

एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क

श्रेणी

शुल्क

General/ OBC

100 रुपये

Others

शुल्क माफ

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 की स्थिति कैसे जांचें? (How to Check the Status of SSC MTS Application Form 2026?)

जो लोग एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 सफलतापूर्वक जमा करेंगे, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। एमटीएस आवेदन स्टेटस जानने के लिए कि उनका एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन पत्र स्वीकार किया गया है या नहीं, उम्मीदवार क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों पर निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘एसएससी एमटीएस आवेदन स्थिति देखें’ पर क्लिक कर सकते हैं –

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • जेंडर (लिंग)

  • जन्म तिथि

  • कैप्चा

एसएससी एमटीएस 2026 का लॉगिन पासवर्ड कैसे प्राप्त करें? (How to Retrieve the Login Password of SSC MTS 2026 in Hindi?)

एसएससी एमटीएस लॉगिन पासवर्ड नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्राप्त किया जा सकता है।

  • एसएससी एमटीएस लॉगिन विंडो पर “पासवर्ड भूल गए” बटन पर क्लिक करें

  • एक नई विंडो खुलेगी और स्थायी राज्य और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर जैसे विवरण दर्ज करें और इसे सबमिट करें

  • कुछ ही मिनटों में, उम्मीदवारों को इसके बारे में एक संदेश और ईमेल प्राप्त होगा।

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु (SSC MTS Application Form 2026 – Important points)

  • एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड को ठीक से पढ़ें।

  • एमटीएस आवेदन पत्र में दर्ज व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण की जाँच करें

  • जाँच करें कि क्या दस्तावेजों के आयाम आयोग द्वारा निर्धारित किए गए आयामों के समान हैं।

  • प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।



Leave a Comment