यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Bharti 2026) : डीवी/पीएसटी परीक्षा (समाप्त), रिजल्ट जल्द


यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Recruitment 2026 in hindi)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली यूपी होमगार्ड डीवी /पीएसटी परीक्षा का समापन 6 अगस्त को हो गया यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 13 जुलाई से जारी थी। इसके लिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026, 6 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइइट पर दिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड लिंक 2026 के मााध्यम से यूपी होमगार्ड डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बता दें कि यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन के साथ पीएसटी परीक्षा भी आयोजित की गई थी।
यूपी होमगार्ड डीवी परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक
लेटेस्ट अपडेट – प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड पीएसटी/डीवी तिथियों के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य के 9 जिलों में ये परीक्षा 4,5 और 6 अगस्त को आयोजित की गई। ये जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बागपत हैं।

1783344137790

यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का रिजल्ट 28 जून को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 भी जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते थे। यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई थी। यूपी होमगार्ड भर्ती की ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी देखें- यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 । यूपी होमगार्ड कटऑफ 2026
यूपी होमगार्ड रिजल्ट डाउनलोड लिंक
1782646229939

बता दें कि यूपी होमगार्ड प्रोवजनल आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करने सुविधा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदार 7 से 10 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 7 मई को यूपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड प्राथमिक आंसर की (up home guard provisional answer key 2026) डाउनलोड कर सकते थे।
1778212521044

होमगार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2026 तक किया गया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपी होमगार्ड का रिजल्ट कब आएगा? Up home guard ka result kab aayega, यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए उत्तीर्ण अंक क्या है? जैसे सवाल इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी पीआरपीबी द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाती है। ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर विजिट करते रहें। प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 19,29,155 उम्मीदवार शामिल हुए।
1777439723696

यूपी होमगार्ड परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से दो पालियों में आयोजित की जा रही थी। परीक्षा 27 अप्रैल 2026 तक चली। प्रदेश के 1053 परीक्षा केंद्रों पर 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड की बहाली की जाएगी।
यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

परीक्षा से पहले प्राधिकरण द्वारा रायबरेली में स्थित परीक्षा केंद्र को लेकर अपडेट भी जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, रायबरेली के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पता प्रतापगढ़ हो गया है जिसे सुधार करते हुए रायबरेली किया गया। उक्त परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवारों को अपना अपडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई थी।

1777091297905

यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 18 अप्रैल 2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 (up home guard exam) का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया था। यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षा में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।
1776919847758यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड प्रत्येक लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया गया। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक 22 अप्रैल को, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को यूपी होमगार्ड 2026 ए़डमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है।
यूपी होमगार्ड भर्ती सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड: सूचना देखें
1776830806173
बोर्ड द्वारा 22 दिसंबर को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 तिथि से संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा 21 अप्रैल 2026 को कई सूचना जारी कर परीक्षा दिशानिर्देश, पेपर लीक, नकल या अन्य अनियमितताओं की सूचना के लिए ईमेल व व्हाट्सएप नंबर, चेतावनी की जानकारी दी है।
1776831029628

परीक्षा दिवस निर्देश को लेकर प्राधिकरण ने 5 मार्च को अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कोई अभ्यर्थी जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो यह गंभीर अनाचार माना जाएगा और ऐसे अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य /निष्कासित कर दिया जाएगा एवं सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र (UP home guard application form in Hindi) 18 नवंबर को जारी किया गया था। यूपी होमगार्ड आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 थी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक होगी।
यूपी होमगार्ड आवेदन यहां देखें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र में सुधार सुविधा 18 से 21 दिसंबर शाम 6 बजे तक दी गई थी। उत्तर प्रदेश गृहरक्षक भर्ती आवेदन को यूपी होमगार्ड भर्ती 2025-26 अधिसूचना (UP home guards recruitment 2025-26 notification in hindi) के साथ जारी किया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा कुल 41424 होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
आगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी देखें

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, इत्यादि की जानकारी विस्तृत रुप से दी गई है। पहले उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती थी, लेकिन 3 नवंबर 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विभाग द्वारा इससे पहले, साल 2011 में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब 14 साल बाद यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया 2025-26 में यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्डों के पंजीकरण के लिए पुलिस भर्ती एवं शिक्षा बोर्ड के सहयोग से एक नया बोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में 45,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि होमगार्डों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष की जाए जिसे लागू भी कर दिया गया है।



Leave a Comment