कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी एमटीएस 2026 (ssc mts 2026) की अधिसूचना जारी की जाएगी। एसएससी एमटीएस 2026 अधिसूचना (SSC MTS Notification 2026) के साथ ही आवेदन पत्र (Application form) भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 10 उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एसएससी एमटीएस 2026 अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और परीक्षा तिथियों की जानकारी दी जाती है। एसएससी एमटीएस परीक्षा सितंबर से नवंबर तक आयोजित होने की संभावना है।
एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड देखें । एसएससी एमटीएस आवेदन 2026 देखें

आयोग द्वारा हाल ही में वर्ष 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर इस वर्ष आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथि की जानकारी दी गई थी। एएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 30 जून से 31 जुलाई 2026 थी, लेकिन जुलाई माह की समाप्ति तक एसएसीसी एमटीएस आवेदन के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
एसएससी एमटीएस परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथियां 2026 (ssc mts exam dates 2026) देख सकते हैं। एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की बहु-कार्यकारी गैर-तकनीकी स्टाफ (mts) और हवलदार (hawaldar) के पदों पर नियुक्ति की जाती है।
एसएससी एमटीएस 2026 – अवलोकन (SSC MTS 2026 – Overview in hindi)
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन मल्टी टास्किंग स्टाफ ओर हवलदार भर्ती परीक्षा के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानने के लिए नीचे तालिका देखें –
|
प्रमुख बिंदु |
विवरण |
|
परीक्षा का नाम |
एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
ssc.gov.in |
|
संक्षिप्त नाम |
एसएससी एमटीएस और हवलदार |
|
संचालन प्राधिकरण |
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
|
परीक्षा स्तर |
राष्ट्रीय स्तर |
|
परीक्षा के चरण |
|
|
परीक्षा का तरीका |
सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) पीईटी/पीएसटी – ऑफलाइन |
एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथियां 2026 (SSC MTS Exam Dates 2026 in hindi)
|
एसएससी एमटीएस इवेंट्स |
एसएससी एमटीएस तिथियां |
|
एसएससी मल्टीटास्किंग और हवलदार 2026 आवेदन प्रारंभ तिथि |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस सेल्फ स्लॉट |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा शहर सूचना |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस 2026 एडमिट कार्ड |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस 2026 पेपर 1 परीक्षा तिथि |
सितंबर- नवंबर 2026 |
|
एसएससी एमटीएस 2026 आंसर की (ssc mts answer key 2026) |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस 2026 आंसर की पर आपत्ति |
सूचित किया जाएगा |
|
एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी तिथियां 2026 |
सूचित किया जाएगा |
|
फ़ाइनल रिजल्ट 2026 की घोषणा |
सूचित किया जाएगा |
एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 (SSC MTS Application Form 2026 in hindi)
आयोग जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। इसके बाद एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो सुविधा दी जाएगी। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में सभी विवरण भरकर, दस्तावेजों को स्कैन करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके भरा जा सकता है। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र दो भागों में भरा जा सकता है। एसएससी मल्टीटास्किंग आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कीजिए :
एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन – भाग 1 रजिस्ट्रेशन
-
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
व्यक्तिगत जानकारी – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करके पंजीकरण करें।
-
सफल पंजीकरण के बाद आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
एसएससी एमटीएस 2026 आवेदन – भाग 2 एप्लीकेशन फॉर्म
-
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र का भाग 2 पूरा करें।
-
आवेदकों को परीक्षा केंद्र, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
-
अधिकारियों द्वारा सुझाए गए निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करें।
-
ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आवेदकों को चालान का प्रिंटआउट लेना होगा।
-
घोषणा से सहमत हों और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड 2026 (SSC MTS eligibility criteria 2026 in hindi)
|
मुख्य बिंदु |
विवरण |
|
राष्ट्रीयता |
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
|
आयु |
सीबीएन (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार के लिए – 18 से 25 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस में कुछ पद के लिए – 18 से 27 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। |
|
शैक्षणिक योग्यता |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण |
एसएससी एमटीएस 2026 एग्जाम पैटर्न
प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न 2026 से संबंधित विवरण प्रदान किया जाता है। एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न (ssc mts exam pattern) के अनुसार, परीक्षा प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है। एसएससी एमटीएस परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है: सत्र 1 में दो विषयों के कुल 40 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है। सत्र 2 में दो विषयों के कुल 25 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन नहीं है।
एसएससी एमटीएस सिलेबस 2026 (SSC MTS Syllabus 2026 in hindi)
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ एसएससी एमटीएस 2026 सिलेबस जारी करता है। सत्र 1 और सत्र 2 के लिए एसएससी एमटीएस 2026 सिलेबस नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है। एसएससी एमटीएस परीक्षा का कठिनाई स्तर मैट्रिकुलेशन यानि कक्षा 10 के स्तर का है।
एसएससी एमटीएस 2026 सिलेबस
|
सत्र |
सबजेक्ट |
टॉपिक |
|
सत्र 1 |
संख्यात्मक और गणितीय क्षमता |
पूर्णांक और पूर्ण संख्याएं, एलसीएम और एचसीएफ, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय परिचालन और बोडमास, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, कार्य और समय, प्रत्यक्ष और व्युत्क्रम अनुपात, औसत, साधारण ब्याज, लाभ और हानि, छूट, मूल ज्यामितीय आकृतियों का क्षेत्र और परिधि, दूरी और समय, रेखाएं और कोण, सरल रेखांकन और डेटा की व्याख्या, वर्ग और वर्गमूल आदि। |
|
तर्क क्षमता और समस्या समाधान |
अल्फा-न्यूमेरिक श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, सादृश्यता, निर्देशों का पालन करना, समानता और अंतर, जंबलिंग, समस्या समाधान और विश्लेषण, आरेखों पर आधारित नॉन वर्बल रीज़निंग, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि. |
|
|
सत्र 2 |
सामान्य जागरूकता |
सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), सामान्य विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन 10वीं कक्षा तक। |
|
अंग्रेजी भाषा और समझ |
English Language, its vocabulary, grammar, sentence structure, synonyms, antonyms and its correct usage, etc. and to test comprehension, a simple paragraph may be given and question-based on the paragraph to be asked. |
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 (SSC MTS Admit Card 2026 in hindi)
आयोग सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एसएससी एमटीएस 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एसएससी एमटीएस 2026 एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसे वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। एमटीएस 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों से संबंधित सभी विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल के विवरण के साथ-साथ परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश शामिल होते हैं।
एसएससी एमटीएस प्रश्न पत्र 2026 (SSC MTS Question Papers 2026 in hindi)
आयोग एसएससी एमटीएस 2026 प्रश्न पत्र (ssc mts question papers 2026) के साथ-साथ एसएससी एमटीएस आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। एसएससी एमटीएस प्रश्न के साथ-साथ अभ्यर्थी द्वारा
अंकित सही विकल्प तथा उत्तर एसएससी एमटीएस आंसर की में उल्लिखित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में जानने के लिए एसएससी एमटीएस प्रश्न पत्रों का अवलोकन कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस आंसर की 2026 (SSC MTS Answer Key 2026 in hindi)
प्रोविजनल एसएससी एमटीएस 2026 आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी एमटीएस आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे तथा परीक्षा में अपनी प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकेंगे। एमटीएस 2026 आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है – प्रोविजनल और फ़ाइनल आंसर की। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में त्रुटियां मिलती हैं, वे प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके एसएससी एमटीएस आंसर की को चुनौती दे सकेंगे।
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2026 (SSC MTS Result 2026 in hindi)
प्राधिकरण एसएससी एमटीएस 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित करेगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में उपस्थित हो सकेंगे और अंत में चयनित होंगे। एसएससी एमटीएस 2026 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है और इसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
एसएससी एमटीएस 2026 कट ऑफ (SSC MTS 2026 Cut off in hindi)
एसएससी एमटीएस 2026 कट ऑफ वे न्यूनतम आवश्यक अंक है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए स्कोर करना आवश्यक है। एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2026 विभिन्न कारकों पर आधारित है जैसे जारी की गई रिक्तियों की संख्या, एसएससी एमटीएस के लिए प्राप्त आवेदकों की संख्या और साथ ही परीक्षा का कठिनाई स्तर। परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को एमटीए 2026 कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
एसएससी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2026
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी एमटीएस 2026 चयन प्रक्रिया (ssc mts selection process 2026) के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। बहु-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए एसएससी एमटीएस चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर आधारित है। जबकि हवलदार के लिए भर्ती प्रक्रिया सीबीई परीक्षा और शारीरिक परीक्षा दोनों पर आधारित है।
एसएससी एमटीएस वेतन 2026 (SSC MTS Salary 2026)
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ग्रुप सी के गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पदों पर नियुक्त किया जाता है। एसएससी एमटीएस 2026 का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। 7वें वेतनमान के अनुसार, उम्मीदवारों के वेतन में एक स्तर से दूसरे स्तर पर भिन्नता हो सकती है।