एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 (SSC GD Constable Notification 2027) – पीडीएफ लिंक, योग्यता, सिलेबस


एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सितंबर 2026 में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल अधिसूचना 2027 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथियां, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2027 जारी होते ही इसका डायरेक्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक भी इस लेख में दिया जाएगा।
1786081961025

Live | Aug 8, 2026 | 10:02 AM IST

This Story also Contains

  1. एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027- अवलोकन (SSC GD Constable Notification 2027: Overview)
  2. एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 – मुख्य जानकारी
  3. एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
  4. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2027 (SSC GD Constable Application Form 2027)
  5. एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2027 (SSC GD Constable Selection Process 2027)
  6. एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस 2027 (SSC GD Constable Syllabus 2027 in hindi)
  7. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2027 (SSC GD Constable Exam Pattern 2027)
  8. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 एडमिट कार्ड
  9. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 कटऑफ

एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 (SSC GD Constable Notification 2027) - पीडीएफ लिंक, योग्यता, सिलेबस
एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 (SSC GD Constable Notification 2027)- पीडीएफ लिंक, योग्यता, सिलेबस

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा कैलेंडर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 तक चलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जनवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है। एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेश 2027 जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एसएससी जीडी पात्रता मानदंड पढ़ें

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 CAPFs, BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, NIA, SSF, असम राइफल्स और NCB में कांस्टेबल (GD), राइफलमैन (GD) एवं सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। भर्ती के तहत लगभग 25 हजार रिक्तियां आने की संभावना है। अंतिम चयन मेरिट और अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा। यदि आप SSC GD Constable Notification 2027 से जुड़ी पीडीएफ, आवेदन , चयन प्रक्रिया, पैटर्न, सिलेबस, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य जरूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को विस्तार से पढ़िए।

एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027- अवलोकन (SSC GD Constable Notification 2027: Overview)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर वर्ष केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और अन्य सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (GD) पदों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 जारी करती है। आयोग ने परीक्षा कैलेंडर 2027 में भर्ती का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नीचे एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी सारणी रूप में दी गई है।

विवरण (Particulars)

जानकारी (Details)

परीक्षा का नाम

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027

पूर्ण नाम

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी (SSC GD Constable) परीक्षा

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का स्तर

मैट्रिक (10वीं) स्तर

परीक्षा का आयोजन

वर्ष में एक बार

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

रिक्तियां

25,000 पद (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 – मुख्य जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सितंबर 2026 में एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 जारी करेगा। अधिसूचना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे आवेदन तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), असम राइफल्स, एनआईए (NIA), एसएसएफ (SSF) और एनसीबी (NCB) सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (GD), राइफलमैन (GD) और सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2027 के साथ जारी की जाएंगी। संभावित कार्यक्रम नीचे सारणी में दिया गया है।

इवेंट (Events)

तिथियां (Dates)

SSC GD Constable 2027 नोटिफिकेशन जारी

सितंबर 2026

SSC GD Constable 2027 आवेदन प्रक्रिया शुरू

सितंबर 2026

आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

अक्टूबर 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र देखें

एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2027 (SSC GD Constable Application Form 2027)

एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन फॉर्म 2027 की तिथियां कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 में घोषित की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड की जांच करना आवश्यक होगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2027 (SSC GD Constable Selection Process 2027)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC GD Constable 2027 की चयन प्रक्रिया चार प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए योग्य होंगे। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), असम राइफल्स में राइफलमैन GD, SSF, NIA और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही जैसे विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।

SSC GD Constable 2027 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चार चरणों में पूरी की जाएगी:

  • चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer-Based Examination)
  • चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
  • चरण 3: शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test – PST)
  • चरण 4: मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस

एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस 2027 (SSC GD Constable Syllabus 2027 in hindi)

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 का सिलेबस आयोग द्वारा एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2027 के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को सिलेबस को अच्छी तरह समझना चाहिए, ताकि वे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चार प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2027 (SSC GD Constable Exam Pattern 2027)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027 का परीक्षा पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पैटर्न और विषयों की जानकारी होना जरूरी है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027 से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 एडमिट कार्ड परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। इसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 कटऑफ

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 की कटऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जारी करेगा। कटऑफ अंक परिणाम के साथ ऑनलाइन पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2027 कई कारकों पर निर्भर करेगी।

  • परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या

  • उपलब्ध रिक्तियों की संख्या

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर

  • उम्मीदवारों का प्रदर्शन

  • आरक्षण श्रेणी

ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी



Leave a Comment