प्रियंका चोपड़ा के 44वें बर्थडे पर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से उनका मंदाकिनी के रोल में फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फैंस क्रेजी हो गए हैं और तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका एकदम निडर और मिस्ट्री से भरी नजर रही हैं।

‘वाराणसी’ की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, पर तब तक एक-एक अपडेट पाने के लिए फैंस की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही फिल्म से महेश बाबू की राम के किरदार में एक तस्वीर लीक हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। और अब प्रियंका का ‘वाराणसी’ से ऑफिशियल फर्स्ट लुक सामने है।
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फर्स्ट लुक रिलीज
मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा के 44वें बर्थडे पर ‘वाराणसी’ से उनका मंदाकिनी वाला लुक रिवील किया है। दो पोस्टर शेयर किए हैं और साथ में लिखा है, ‘और ये है हमारी मंदाकिनी। हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा।’
मंदाकिनी के रोल में प्रियंका को देख फैंस क्रेजी
मंदाकिनी के लुक में प्रियंका को देख एक फैन ने लिखा, ‘रानी हमेशा रानी ही रहेगी।’ एक का कमेंट है, ‘ग्लोबल सुपरस्टार।’ एक बोला, ‘हम रुद्र और कुंभ का लुक भी रिलीज कर दो।’
‘वाराणसी’ की कहानी क्या होगी, यह तो फिलहाल अभी पता नहीं है, पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यह टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी। फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। महेश बाबू रुद्र के किरदार में हैं, जो ब्रह्मांड की एक ऐसी चीज की तलाश में निकलता है, जिसमें खूब सारी अलौकिक शक्तियां पर है, पर तभी रुद्र को इस मिशन के पीछे की गहरी साजिश का पता चलता है।
‘वाराणसी’ का बजट और आलीशान सेट की झलक
‘वाराणसी’ का बजट 1200-1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। एसएस राजामौली फिल्म की बारीक से बारीक डिटेल पर काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म के टीजर लॉन्च से पहले इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट्स को बुलाया था। तब राजामौली ने ‘वाराणसी’ के आलीशान सेट की झलक दिखाई थी। उन्होंने स्टूडियो में ही पूरा वाराणसी शहर, मंदिर और बड़े-बड़े घाट बनाए थे।
