ओमान तट के पास जहाज़ पर हमला: 11 में से 10 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया


मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है.
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ जीएफ़एस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है.

मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, “ओमान में स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नज़र बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है.”

मंत्रालय ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार और वहां के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. भारत ने एक बार फिर क्षेत्र में तत्काल तनाव कम करने और जारी वार्ताओं को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि शांति और स्थिरता बहाल हो सके.



Leave a Comment