करूर भगदड़: थलापति विजय सरकार को मद्रास HC से राहत.


होमताजा खबरदेश

करूर भगदड़: मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दे सकेगी विजय सरकार

Last Updated:

मद्रास हाईकोर्ट से थलापति विजय को राहत मिली है. मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार को पिछले साल सितंबर में करूर भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने की मंज़ूरी दे दी. हालांकि, बेंच ने कहा कि ये नियुक्तियां अस्थायी होंगी और इन पर न्यायिक समीक्षा लागू होगी.

ख़बरें फटाफट

करूर भगदड़: मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दे सकेगी विजय सरकारZoom

मद्रास हाई कोर्ट ने विजय के दौरे से पहले करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने की मंज़ूरी दी.

करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय की सरकार को राहत मिली है. अब करूर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को थलापति विजय की सरकार सरकारी नौकरी दे सकेगी. इस बाबत मद्रास हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है. हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि ये नियुक्तियां अस्थायी होंगी और इन पर न्यायिक समीक्षा लागू होगी.

मदुरै बेंच के जस्टिस सीवी कार्तिकेयन और जस्टिस आर शक्तिवेल की डिवीज़न बेंच ने कहा कि सरकार के नीतिगत फैसले में कोर्ट का दखल देना ‘बहुत संकीर्ण सोच; होगी.’ हालांकि, बेंच ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगी कि क्या सार्वजनिक त्रासदियों के पीड़ितों को दी जाने वाली नौकरियों के लिए कोई एक समान सरकारी नीति हुए बिना ऐसी नियुक्तियां की जा सकती हैं.

कोर्ट ने राज्य सरकार को पीड़ितों के परिवारों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आज दोपहर 3 बजे होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भी इजाजत दे दी. लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने कहा, ‘राज्य सरकार इस शर्त पर कार्यक्रम आगे बढ़ा सकती है कि नौकरी अस्थायी आधार पर होगी और उस पर न्यायिक समीक्षा लागू होगी. हमारी योजना है कि इस महीने के आखिर तक, यानी नौकरी पाने वालों को पहली सैलरी मिलने से पहले, इस मामले की सुनवाई कर ली जाए.’

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार सुबह करूर के लिए रवाना हुए. वे हाल ही में करूर में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र और कल्याणकारी सहायता प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री विजय अपने दौरे के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और कई आधिकारिक सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से चेन्नई से रवाना हुए और उनके तिरुचिरापल्ली (तिरुची) हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से करूर जाने की उम्मीद है. उनके स्वागत के लिए पूरे मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं.

विजय करूर-सेलम बाइपास रोड स्थित एटलस कलैयारंगम मैदान पहुंचने से पहले लगभग 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इसके बाद वह वहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल पंडाल बनाया गया है.

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए सरकारी पर्यटक गृह में रुकेंगे और फिर एक आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करूर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय करूर भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के पात्र सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके अलावा, वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता और अन्य लाभ भी वितरित करेंगे.

अनुकंपा नियुक्तियां राज्य सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास उपायों के तहत दी जा रही हैं, जिनका उद्देश्य शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. कार्यक्रम में वितरित की जाने वाली कल्याणकारी सहायता में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ शामिल हैं.

आधिकारिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे लौटेंगे और वहीं से शाम को चेन्नई के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. करूर जिले में लगभग 6,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.



Leave a Comment