कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, आईजी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहकोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, आईजी ने खिलाड
बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम से पूर्व आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा एवं अन्य अधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मानसिक और शारीरिक रूप से फीट स्वस्थ रहें पुलिस
उद्घाटन समारोह का महत्व
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है तथा खेल इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी चुनौतीपूर्ण अभियान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने या विशेष ऑपरेशन को सफल बनाने में टीमवर्क सबसे अहम होता है और खेल हमें यही सीख देते हैं। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने स्वागत भाषण में कहा कि पुलिस की ड्यूटी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में जवानों की फिटनेस, मानसिक सुदृढ़ता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
स्पर्धाओं की जानकारी
विभिन्न स्पर्धाएं होंगी आयोजित
प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। एथलेटिक्स में दौड़, रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो शामिल हैं। प्रतियोगिता में धनबाद जिला पुलिस के 139 और बोकारो जिला पुलिस के 115 खिलाड़ियों सहित कुल 254 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसडीओ प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिटी डीएसपी राजीव रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किसने किया?−
इसका उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।
✦प्रतियोगिता में कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?+