खेल प्रतियोगिताओं से निखरेंगी प्रतिभाएं, बजट जारी, National Hindi News


Follow us on Google News
share

बागपत में बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सरकार ने प्रतियोगिताओं के लिए बजट की व्यवस्था की है। 532 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 80,000 से अधिक छात्र इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ब्लाक स्तर पर बेहतर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सके।

खेल प्रतियोगिताओं से निखरेंगी प्रतिभाएं, बजट जारी

बागपत। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब खेल प्रतियोगिताओं के जरिए अपनी प्रतिभा निखारेंगे। खेल प्रतियोगिताओं के लिए शासन स्तर से बजट की व्यवस्था की गई है। जल्द ही खेल प्रतियोगिता ब्लाक व जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। जनपद में 532 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते है। जिनकी पढ़ाई पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट खपाया जाता है। जिससे कि बेहतर शिक्षा का लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके। पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतिभाओं पर भी विशेष जोर दिया जाता है। ब्लाक स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने के लिए शासन की ओर से आठ हजार रुपये का प्रति ब्लाक के अनुसार बजट जारी किया गया है।

जारी बजट के जरिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता दौड़, भाला फेंक, तस्तरी फेंक, ऊंची व लंबी कूद के अलावा अन्य खेल गतविधि आयोजित कराई जाएगी।विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे वे प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 65 सौ रुपये प्रति ब्लाक के हिसाब से बजट जारी किया गया था। कम बजट के चलते बेहतर प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी। इस साल बजट बढ़ जाने से उम्मीद है कि खेल प्रतियोगिताएं काफी अच्छे स्तर पर हो।



Leave a Comment