मियामी गार्डंस, एजेंसी। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले में निगाह दुनिया दुनिया के युवा स्ट्राइकरों हैरी केन और इर्लिंग हालैंड पर थी। पर जादू चला इ
मियामी गार्डंस, एजेंसी। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले में निगाह दुनिया के युवा स्ट्राइकरों हैरी केन और इर्लिंग हालैंड पर थी। पर जादू चला इंग्लैंड के 23 वर्षीय मिडफील्डर जूड बेलिंगहम का। उनके दो गोल के दम पर इंग्लैंड ने नॉर्वे का 2-1 से सफर खत्म कर आठ साल बाद अंतिम चार में जगह बनाई। इंग्लैंड 60 साल में अपने पहले फाइनल से एक जीत दूर है। बेलिंगहम (45 2, 93वें मिनट) ने पहले हाफ के इंजरी टाइम के बाद अतिरिक्त समय गोल किए। उनके केन के बराबर छह गोल हो गए हैं। नॉर्वे के लिए आंद्रियास श्जेलडेरप ने 36वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इसके साथ ही इंटरनेट पर ‘वाइकिंग रो’ ( नॉर्वे का जश्न मनाने का अनूठा अंदाज) छा गया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को 2-1 बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई。
गेंद के कैमरा केबल से टकराने के बाद गोल
बेलिंगहम ने 11 मिनट बाद ही बराबरी का गोल कर इंग्लैंड के समर्थकों में जोश भर दिया। उनके स्कोर बराबर करने से ठीक पहले नॉर्वे के गोल किक के दौरान गेंद हवा में लगे कैमरे के केबल से टकराती हुई दिखी। फिर इंग्लैंड के इलियोट एंडरसन के पैरों के पास गिरी। इसके बाद गेंद बेलिंगहम के पास पहुंची, जिन्होंने एक लो शॉट मारकर गेंद को दूर वाले पोस्ट की तरफ भेजा जिसे गोलकीपर ओर्जन नाइलैंड रोक नहीं सके। नियमों के अनुसार अगर गेंद के केबल से टकराने का पता चल जाता तो खेल रोक दिया जाता। गेंद पर नियंत्रण तय करने के लिए ‘ड्रॉप बॉल’ का इस्तेमाल किया जाता। फीफा ने बाद में कहा कि गेंद में लगे सेंसर ने संकेत दिया कि वह केबल से टकराई नहीं है।
हैंड ऑफ गॉड की याद ताजा
इस घटना से 1986 में मैक्सिको में खेले गए विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान डियागो माराडोना के इंग्लैंड के खिलाफ किए गए ‘हैंड आफ गॉड’ की याद ताजा हो गई। गेंद तब माराडोना के हाथ से लगकर गोल में पहुंची थी लेकिन रेफरी को इसका पता नहीं चला था।
नॉर्वे का दूसरा गोल रद्द
नॉर्वे ने 56वें मिनट में 2-1 की बढ़त बना ली थी जब टोरबोर्न हेगेम ने कॉर्नर किक पर रिबाउंड पर गोल किया। हालांकि वीडियो रिव्यू के बाद उसे रद्द कर दिया गया क्योंकि हालैंड ने बॉक्स के भीतर फाउल किया था। पहले हाफ में हालैंड ने हेडर लगाया जिसे गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने रोक लिया था।
नहीं चला हालैंड का जादू
इस मुकाबले से पहले हर मैच में गोल करने वाले छह फुट पांच इंच लंबे हालैंड का जादू नहीं चल सका। मैनचेस्टर सिटी के स्टार हालैंड मौजूदा विश्व कप में पहली बार एक भी गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में उनकी जगह जोर्गन स्ट्रांड लारसेन को उतारा गया। अंतिम-16 में पांच ब्राजील पर मिली जीत के नायक हालैंड ने मैदान पर ड्रम पीटा तो स्टेडियम के साथ दुनिया भर में उनके प्रशंसक ‘वाइकिंग रो’ करते नजर आए। सोशल मीडिया पर हर जगह हालैंड और नॉर्वे के ही चर्चे थे। लेकिन गर्मी और उमस के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल में हालैंड कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।
———————————
जूड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
– 23 साल 12 दिन की उम्र में जूड बेलिंगहम लगातार दो विश्व कप नॉकआउट मैचों में दो-दो गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी।
– उनसे आगे सिर्फ पेले (17 साल 249 दिन, 1958) हैं।
-बेलिंगहम के नाम अब विश्व कप में सात गोल हो गए हैं।
-इंग्लैंड के लिए उनसे आगे सिर्फ हैरी केन (14) और गैरी लाइनेकर (10) हैं।
-2026 में उनके छह नॉन-पेनल्टी गोल, 1986 में गैरी लाइनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी हैं।
– 24 साल की उम्र से पहले विश्व कप में उनसे ज्यादा गोल सिर्फ किलियन एमबापे (12) ने किए हैं। इस उम्र में बेलिंगहम ने पेले की बराबरी कर ली है।
लगातार दो डबल धमाके
– बेलिंगहम विश्व कप के एक ही नॉकआउट चरण में दो अलग-अलग मैचों में दो-दो गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
-उनसे पहले लगातार दो नॉकआउट मैचों में दो-दो गोल करने का कारनामा सिर्फ पेले, गैरिंचा, डिएगो माराडोना और सांडोर कोचिस ने किया था।
केन-जूड की हिट जोड़ी
– हैरी केन और जूड बेलिंगहम ने इस विश्व कप में छह-छह गोल किए हैं।
-पहली बार इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने एक ही विश्व कप में पांच या उससे ज्यादा गोल दागे हैं।
इंग्लैंड की वापसी वाली जीत
-इंग्लैंड ने इस विश्व कप के नॉकआउट में दूसरी बार पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की।
-इससे पहले पूरे विश्व कप इतिहास में उसने सिर्फ दो बार ऐसा किया था (1966 फाइनल और 1990 क्वार्टरफाइनल)।
वापसी वाली जीत का रिकॉर्ड
– विश्व कप 2026 के नॉकआउट में अब तक छह मुकाबले ऐसी टीमों ने जीते हैं, जो पहले पीछे चल रही थीं।
– यह विश्व कप इतिहास की संयुक्त सबसे बड़ी संख्या है। 1934 में भी छह ऐसी जीत मिली थीं।
एक्स्ट्रा टाइम में जीत की हैट्रिक
– इंग्लैंड ने बड़े टूर्नामेंट (विश्व कप/यूरो) में लगातार तीसरा ऐसा मैच जीता या अगले दौर में पहुंचा, जो एक्स्ट्रा टाइम तक गया।
सामान्य प्रश्न
✦इंग्लैंड ने नॉर्वे को किस स्कोर से हराया?−
इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया।
✦जूड बेलिंगहम ने कितने गोल किए?+
✦नॉर्वे का दूसरा गोल क्यों रद्द हुआ?+