Beauty
oi-Staff
What To Apply On Face After Bath In Summer: गर्मियों में नहाने के बाद त्वचा की खास देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इस वजह से गर्मियों में चेहरा काफी डल और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, आपको गर्मियों में अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आप भी गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो नहाने के बाद चेहरे पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर नहाने के बाद चेहरे पर लगाया जाए, तो पूरे दिन त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

फेस टोनर
गर्मियों में नहाने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर फेस टोनर लगाएं। इससे स्किन पोर्स टाइट होते हैं और स्किन फ्रेश नजर आती है। साथ ही, टोनर लगाने से स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। आप गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा को ठंडक भी पहुंचता है।
मॉइश्चराइजर
गर्मियों में नहाने के बाद आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा पर नमी बनाए रखता है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप जेल या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
एलोवेरा जेल
गर्मियों में नहाने के बाद आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं। यह स्किन में नमी बरकरार रखता है और उसे ठंडक भी पहुंचता है। गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की जलन और रेडनेस की समस्या से भी राहत मिल सकती है। साथ ही, यह स्किन को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।
सनस्क्रीन
गर्मियों में नहाने के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगना चाहिए। इससे त्वचा का सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होता है। साथ ही, टैनिंग की समस्या से भी बचाव में मदद मिल सकती है। त्वचा को धूप से प्रोटेक्ट करने के लिए आप कम से कम एसपीएफ 50 सनस्क्रीन लगाएं। नियमित रूप से चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग भी बनती है।
Story first published: Tuesday, May 12, 2026, 17:40 [IST]