Rift In Indian Hockey:विदेशी कोच को तरजीह देने पर भड़के पीआर श्रीजेश, हॉकी इंडिया पर उठाए सवाल; जानिए मामला – Pr Sreejesh Blasts Hockey India, Alleges Getting Sacked For A Foreign Coach Know Details
{“_id”:”6a04736a8c9d7197a606babe”,”slug”:”pr-sreejesh-blasts-hockey-india-alleges-getting-sacked-for-a-foreign-coach-know-details-2026-05-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rift In Indian Hockey: विदेशी कोच को तरजीह देने पर भड़के पीआर श्रीजेश, हॉकी इंडिया पर उठाए सवाल; जानिए मामला”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
पीआर श्रीजेश – फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर और जूनियर पुरुष टीम के पूर्व कोच पीआर श्रीजेश ने हॉकी इंडिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में श्रीजेश ने दावा किया कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि एक विदेशी कोच के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से हटाया गया। करीब डेढ़ साल तक भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच रहे श्रीजेश ने कहा कि उनके कार्यकाल में टीम ने लगातार सफलता हासिल की, इसके बावजूद उन्हें पद छोड़ना पड़ा।