घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना – Raipur shocking incident five members of same family found at home investigation begins lcly


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब संजय नगर स्थित एक मकान से एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुए. घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी या अन्य कारण तो नहीं था.

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर चार लोग कोमा जैसी हालत में मिले, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था, और परिवार का मुखिया साजिद तड़प रहा था. मौके से कुछ चिट्ठियां मिली हैं, जिनमें एक लड़की को बुलाने और एक रिश्तेदार का फ़ोन नंबर इस्तेमाल करने का ज़िक्र है. वहीं स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि परिवार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था. कई देनदार समय-समय पर घर आकर परेशान भी करते थे. 
 

—- समाप्त —-



Leave a Comment