जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटने से आई भीषण बाढ़, देखें Video


जम्मू के रियासी में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है. अचानक आए तेज पानी के बहाव से कई घरों और मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि कई घरों में पानी घुस गया. स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात ये है कि अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.


Leave a Comment